Breaking News

राशिफल 03 दिसंबर 2021

मेष: कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है, जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे परन्तु मन में डर भी बना रहेगा।

वृषभ: भाग्य आपके साथ है. आप मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी, जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई और बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी।

मिथुन: आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा। आपको संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा, ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा। इसलिए हिम्मत ना हारे और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें. आपकी सेहत सामान्य रहने वाली है।

कर्क: आपके दिन की शुरुआत अच्छी होनेवाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख, आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है और कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी।

सिंह: आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है. कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी।

कन्या: आप कामकाज में अपना बेस्ट देंगे, फलस्वरूप आपको अच्छा लाभ होगा। साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आप अपने परिवार में होने वाले मांगलिक कार्य का आनंद लेंगे।

तुला: कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते है। भाग्य आपका साथ देगा। शुक्रवार का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा। आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आपका भाग्य अच्छा रहेगा। आपका अपने मित्र और परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

धनु: आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. यात्रा आदि का लुत्फ उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। आप चुस्ती-फुर्ती के साथ अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर: यह दिन आपके लिए यादगार रहेगा। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है, माता-पिता का स्नेह मिलेगा, संतान सुख अच्छा मिलेगा।

कुंभ: आप पूरा दिन तरोताजा रहेंगे, नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में धनलाभ होगा. पारिवारिक कलह खत्म होगी। शुक्रवार का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है। आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें ईश्वरीय मदद आपको मिलेगी। आपको अपनी मेहनत और अथक प्रयास का फल अवश्य मिलेगा।

मीन: आपका पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आपका अपने मित्र और परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

Loading...

Check Also

राशिफल 15अगस्त 2022

मेष – आज आपका दिन ख़ुशी से भरपूर रहने वाला है। किसी मनोरथ कार्य की ...