Breaking News

4 लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू ,पालघर बीजेपी , कैराना रालोद आगे

लखनऊ /नई दिल्‍ली : राजनीतिक लिहाज से आज का दिन बेहद महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि देशभर में 4 लोकसभा ,11 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज  आएंगे. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई. इनमें सबसे महत्‍वपूर्ण उत्‍तर प्रदेश की कैराना, महाराष्‍ट्र की पालघर और भंडारा-गोंदिया है, जबकि उत्‍तर-पूर्वी भारत की नागालैंड लोकसभा सीट के नतीजे आएंगे.कैराना में गठबंधन उम्‍मीदवार तबस्‍सुम पीछे चल रही हैं, जबकि पालघर में बीजेपी के राजेंद्र गाविट 3000 वोटों से आगे देश के अलग-अलग राज्यों में लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम गुरुवार को आएंगे। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। लोकसभा की जिन सीटों पर सबकी नजर है, उनमें उत्तर प्रदेश की कैराना के अलावा महाराष्ट्र की पालघर सीट अहम है। कैराना सीट राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी अहम है। यहां भाजपा के खिलाफ विपक्ष एकजुट है। कैराना लोकसभा उपचुनाव में 14 प्रत्याशियों में से एक लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन के रालोद को समर्थन देने के बाद अब चुनाव मैदान में 13 प्रत्याशी रह गए हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह व महागठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन में है।

गौरतलब है कि सोमवार को हुए उपचुनाव में ईवीएम में खराबी को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था। सपा नेता रामगोपाल यादव और रालोद प्रमुख अजित सिंह चुनाव आयोग से शिकायत करने पहुंच गए थे। वहीं भाजपा ने भी ईवीएम मशीनों के ब्रेकडाउन होने को गंभीर मामला बताया था।

– बिहारः जोकीहाट विधानसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी मुर्शीद आलम 3000 वोटों से आगे।
– महाराष्ट्र : पालघर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे, यह सीट बीजेपी सांसद चिंतामणि वनगा के निधन के कारण सीट खाली हुई थी।
– महाराष्ट्र : पालघर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे, यह सीट बीजेपी सांसद चिंतामणि वनगा के निधन के कारण सीट खाली हुई थी।

 – महाराष्ट्र : पालघर लोकसभा सीट पर शिवसेना आगे।

 बिहार की जोकीहाट विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी आगे, जेडीयू विधायक के इस्तीफा देने के बाद सीट खाली हुई थी।

– कुल 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में फिलहाल तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस आगे।

– यूपीः कैराना लोकसभा सीट पर आरएलडी के प्रत्याशी तबस्सुम हसन आगे, बीजेपी प्रत्याशी मृगंका पीछे।

– यूपीः नूरपुर विधानसभा सीट पर फिलहाल बीजेपी पीछे, सपा आगे।

– कर्नाटक की आरआर नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे।

– पश्चिम बंगाल की मेहेशतला विधानसभा सीट पर तृणमूल आगे, यहां टीएमसी की विधायक कस्तूरी दास के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...