Breaking News

राजधानी में शुरू हुई छठ पूजा की तैयारियां

अशाेक यादव, लखनऊ। देश के एक हिस्से में छठ पूजा बड़ा त्योहार है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई इलाकों में दिवाली के बाद छठ पूजा का बड़ा महत्व है। बिहार के इस विश्वप्रसिद्ध लोकपर्व छठ पूजा की तैयारियां दीपावली के जाते ही शुरू हो गई हैं। बाहर रहने वाले लोग छठ पूजा के लिए अपने घरों की ओर पहुंचने लगे हैं।

पूर्वांचल के प्रसिद्ध सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। छठ घाट की सफाई के साथ ही छठ मइया के प्रतीक सुसुबिता को बनाने व रंगरोगन का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। राजधानी के लक्ष्मण मेला स्थल के छठ घाट पर होने वाले मुख्य आयोजन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से पिछले 37 सालों से होने वाले आयोजन में 10 और 11 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत नहायखाय से 8 नवंबर से होगी।

छठ पूजा से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा को यह व्रत रखने और पूजा करने की सलाह दी थी। दरअसल महाभारत के युद्ध के बाद अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे बच्चे का वध कर दिया गया था। उसे बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा को षष्ठी व्रत यानी छठ पूजा व्रत करने की सलाह दी थी।  माना जाता है कि तभी से ये व्रत किया जाता है।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...