Breaking News

योगी आदित्यनाथ ने हासिल की अधिक लोकप्रियता, कर्नाटक-त्रिपुरा के बाद छत्तीसगढ़ में भी CM की डिमांड, चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

लखनऊ: हिंदुत्व को लेकर स्पष्ट बात करने के तरीके से योगी आदित्यनाथ ने अन्य बीजेपी नेताओं के मुकाबले कम समय में अधिक लोकप्रियता हासिल की है और उनकी डिमांड हर जगह है। यही कारण है कि छतीसगढ़ में रमन सिंह की जीत निश्चित करने के लिए सीएम योगी ने कमान संभाली है, जिसके चलते उन्होंने छतीसगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। इससे पहले भी गुजरात, कर्नाटक, हिमाचल और त्रिपुरा में योगी ने चुनावों के दौरान कई जनसभाएं की। मुख्यमंत्री योगी छत्तीसगढ़ में करीब 9 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। रमन सिंह के नामांकन के वक्त भी योगी छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। तब रमन सिंह ने योगी को सम्मानित किया था और उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। बता दें कि, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होने हैं। 12 नवंबर को पहले चरण में 18 सीटों पर और 20 नवंबर को दूसरे चरण में 72 सीटों पर मतदान संपन्न होंगे।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...