Breaking News

यूपी में गरज रहीं थीं प्रियंका गांधी, राजस्थान की रेप पीड़िता की मां ने लगाए नारे तो रोकना पड़ा भाषण

अशाेक यादव, लखनऊ। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा में थीं। यहां वह भाषण दे रही थीं कि अचानक बीच में एक रेप पीड़िता की मां न्याय मांगते हुए नारे लगाने लगी, जिसके बाद प्रियंका ने अपना भाषण बीच में रोक दिया। खास बात यह है कि नारे लगाने वाली महिला राजस्थान की थी, जहां कांग्रेस की सरकार है।

महिला की बेटी से कथित तौर पर राजस्थान के भरतपुर में दुष्कर्म हुआ था, जो कि उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ इलाका है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ मथुरा में रह रही है और जैसे ही सुना कि यहां प्रियंका गांधी रैली करने आएंगी, इस रैली में उन्होंने अपनी आवाज उठाने की सोची।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, प्रियंका गांधी मंच पर थीं, जिस वक्त महिला ने नारे लगाने शुरू किए।

इसके बाद महिला से प्रियंका गांधी ने बात की और उन्हें कोने में ले गईं। महिला की बातें सुनने के बाद प्रियंका ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से फोन पर बात की और रेप पीड़िता की मदद करने को कहा।

राजनीतिक विशेषज्ञ शहजाद पूनावाला ने यह वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हाथरस पर बोलीं लेकिन राजस्थान रेप पर चुप? मथुरा में प्रियंका की रैली में भारी हंगामा, बीच में रोकना पड़ा भाषण। राजस्थान में मासूम से हुए बलात्कार के मामले में कोई कार्रवाई न होने से लोगों ने उठाया सवाल- राजस्थान की घटनाओं पर क्यों नहीं बोलती?

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...