Breaking News

यूपी में अपराधियों का राज संविधान और कानून पर हावी: प्रियंका गांधी

अशाेेेक यादव, लखनऊ। प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस से लेकर सपा तक हर विपक्षी पार्टीयों ने भाजपा पर लगातार निशाना साधते ही रहते है। उत्तर प्रदेश में दलितों और कमजोर वर्गों के खिलाफ हो रही घटनाएं बढ़ती जा रही है।

आजमगढ़ में दलित प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या के बाद अब बस्ती से महिला ग्राम प्रधान की हत्या की खबर सामने आई है। बस्ती में हुई इस घटना और लगातार सूबे में दलितों की हत्या को लेकर रविवार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि वंचित तबकों और महिलाओं का पंचायती राज व्यवस्था में प्रतिनिधित्व हो इसके लिए संविधान में व्यवस्था की गई। लेकिन यूपी में कुछ दिनों पहले आजमगढ़ में सत्यमेव जयते की हत्या और अब बस्ती में प्रभावती की हत्या हो जाना साफ दिखाता है कि यहां अपराधियों का राज संविधान और कानूनी राज पर हावी है।

दरअसल बस्ती के परसरामपुर थानांतर्गत नेवादा ग्राम पंचायत में प्रधानी चुनाव की रंजिश में महिला ग्राम प्रधान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला प्रधान ने जिला अस्पताल अयोध्या ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। शव घर पर छोड़कर प्रधान का पुत्र तहरीर देने थाने पहुंचा।

उसने गांव के आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। वहीं पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

वहीं हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह ने नेवादा गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया और बयान दर्ज किए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला प्रधान की मौत कैसे हुई, इसकी जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Loading...

Check Also

उत्तर प्रदेश में हमारा इंडिया गठबंधन 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है : राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

लिख के ले लो.. नरेंद्र मोदी 4 जून 2024 को प्रधानमंत्री नही रहेगें , जनता ...