Breaking News

यूपी : कोरोना से अब तक 7924 लोगों ने तोड़ा दम, 1993 नए पॉजिटिव की पुष्टि

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रिकवरी रेट को लेकर सीएम योगी ने भी संतोष जताया है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में रविवार को 94.58 प्रतिशत  रिकवरी बढ़ी है।

पिछले 24 घंटे में 1950 संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में इस समय कोरोना के 22160 एक्टिव केस हैं। रविवार को 1993 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 7924 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

दिसंबर महीने में पॉजिटिव रेट 1.2 प्रतिशत चल रहा है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले एक लाख 79 हजार 972 सैंपल्स का टेस्ट किया गया था। अब तक कुल 20308636 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। 

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...