Breaking News

यूपी: कांग्रेसियों ने प्रदेश भर में निकाली प्रभात फेरी, किया श्रमदान, सुनीं लोगों की समस्याएं

अशाेक यादव, लखनऊ। ‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’ के तीसरे व अंतिम दिन कांग्रेसियों ने प्रदेश भर में प्रभात फेरी निकली और श्रमदान किया। साथ ही, नौजवानों से संवाद करने के साथ ही किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गोरखपुर में बाढ़ के पानी में डूबे सीएम के गृह क्षेत्र की सच्चाई को उजागर किया। नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने रामपुर खास में जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुनीं।

पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रतापगढ़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने फैजाबाद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने झांसी, कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधांशु त्रिपाठी ने झांसी, तौकीर आलम ने शाहजहांपुर, पूर्व मंत्री व मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी बांदा में जनसम्पर्क किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह के साथ गोरखपुर के सिंघड़िया वसुंधरा कालोनी पहुंचे, जहां पर मुहल्लों में घुटनों के ऊपर तक बरसात का पानी भरा हुआ था। यहां पर लोगों का जीना दूभर हो गया है। घर-घर जनसंपर्क के दौरान मुहल्ले के नागरिकों ने उन्हें अपनी व्यथा सुनाई। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यहां के नागरिक दवाई, सब्जी व रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी में कठिनाई उठा रहे हैं। यहां पर फैली हुई जलकुम्भी व जलभराव से लोग ज्यादा परेशान हैं।

उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रक्षाबंधन के पर्व पर समस्त प्रदेश वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा रक्षाबन्धन का यह पर्व भाई-बहन के प्रेम व विश्वास का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी महिला सम्मान व सुरक्षा के प्रति सदैव गम्भीरतापूर्वक कार्य करती रही है। कांग्रेस पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता रक्षाबन्धन के पर्व पर इस परम्परा का निर्वाह करने को प्रतिबद्ध है।

Loading...

Check Also

पहले चरण की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के रुझान एवं कम प्रतिशत से सीएम योगी परेशान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सहारनपुर : कल पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ ...