Breaking News

यूपीपीएससी ACF-RFO भर्ती 2017: सहायक वन संरक्षक भर्ती के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद अब साक्षात्कार का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

आयोग के ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार, आयोग ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम 05-08-2020 को जारी कर दिया गया था। इसमें सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथियां और कार्यक्रम इस प्रकार है-

दिनांक                     समय               अनुक्रमांक (कहां से कहां तक)
26.08.2020      प्रात: 10 बजे से       000173 से 009198
                         दोपहर दो बजे से      009206 से 020655    

27.08.2020    प्रात: 10 बजे से         020725 से 033825
                      दोपहर दो बजे से         034002 से 042295

28.08.2020    प्रात: 10 बजे से         042399 से 055307
                       दोपहर दो बजे से        055751 से 070626


आयोग ने कहा है कि लिखित परीक्षा सफल अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया आगे दिए गए स्तरों पर ही की जानी है।

1- अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in के होम पेज पर ‘CLICK HERE TO DOWNLOAD INTERVIEW LETTER FOR ADVT. NO. A-3/E-1/2017 पर क्लिक करके जरूरी सूचनाएं भरनी होंगी। आवेदन का रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ देना होगा।

2- साक्षात्कार की तिथि में आवेदन पत्र में कोई सुधार या बदलाव मान्य नहीं होगा।

Loading...

Check Also

अनुष्का ने इंटरमीडिएट में 89.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का मान बढ़ाया

अनुष्का शर्मा सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : कैनोसा स्कूल, फरीदीनगर की छात्रा अनुष्का शर्मा ...