Breaking News

माफिया अतीक अहमद की 50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, लाल बंगले पर प्रशासन की नजर

अशाेक यादव, लखनऊ। नए वर्ष पर प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की 50 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के साथ कार्रवाई शुरू की। धूमनगंज में अतीक अहमद की 37 बीघा की तीन प्लॉट को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क किया। पुलिस ने कार्रवाई करने से पहले गांव में डुगडुगी बजवाकर ग्रामीणों को बताया कि माफिया अतीक अहमद की ये प्रॉपर्टी कुर्क की जा रही है। इसे अब कोई खरीदेगा नहीं। कुर्क करने से साथ ही धूमनगंज पुलिस ने कुर्की का बोर्ड भी लगवा दिया।

इस कुर्की के साथ ही करोड़ों के लाल बंगले पर पुलिस की नजर है। आरोप है कि अतीक एंड कंपनी ने इसे अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति से बनाया। इसी लाल बंगले के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलर जैद की देवरिया जेल में पिटाई हुई थी। अब पुलिस इस संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने वाली है। सिविल लाइंस पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट भेज दी है।

शुक्रवार को हुई कुर्की के बारे में एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की कैंट इंस्पेक्टर नीरज वालिया जांच कर रहे हैं। कैंट इंस्पेक्टर की रिपोर्ट थी कि माफिया अतीक ने अवैध तरीके से अर्जित धन से धूमनगंज के नसीरपुर सिलना में अधिवक्ता इंद्रदेव से बीघा जमीन खरीदी है। इसे गैंगस्टर एक्ट में कुर्क करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई थी, जिस पर उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई करने की अनुमति दे दी। डीएम के आदेश पर धूमनगंज पुलिस ने शुक्रवार को अतीक अहमद की अवैध संपत्तियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। 

दोपहर में एसपी सिटी दिनेश सिंह, सीओ सिविल लाइंस अजीत सिंह और धूमनगंज पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले डुगडुगी बजवाई। ग्रामीणों को बताया गया कि 37 बीघा जमीन माफिया अतीक अहमद की है। इसे गैंगस्टर एक्ट में कुर्क किया जाएगा। इसके बाद तीनों प्लॉट पर पुलिस ने कुर्की का बोर्ड लगा दिया। एसपी सिटी ने बताया कि गाटा संख्या 158, 187 और 190 को कुर्क किया गया है। तीनों प्रॉपर्टी की वर्तमान में कीमत लगभग 50 करोड़ रुपया बताया गया है। 

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...