Breaking News

माता पिता का आशीर्वाद लेकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश भर से आए हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वीडी शर्मा ने ग्वालियर में अपने माता पिता का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात पदभार के लिए भोपाल रवाना हुए। विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को प्रातः ग्वालियर में अपने माता पिता का आशीर्वाद लिया और शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल रवाना हुए। यात्रा मार्ग में रेलवे स्टेशन पर बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जोश से लबरेज होकर नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया। भोपाल प्रदेश कार्यालय में प्रातः से ही स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो चुका था। दोपहर हबीबगंज स्टेशन पर हजारों कार्यकर्ताओं ने विष्णुदत्त शर्मा का स्वागत कर अगवानी की। यहां से प्रदेश अध्यक्ष पार्टी नेताओं के साथ रैली के रूप में प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए।

महापुरूषों के प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

हबीबगंज से रैली प्रदेश कार्यालय के समीप स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी प्रतिमा स्थल पर पहुंची। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  शिवराजसिंह चौहान ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। तत्पश्चात नेताद्वय ने डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से रैली के रूप में प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ बोर्ड आफिस चौराहा पहुंचकर विष्णुदत्त शर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से रैली के रूप में प्रदेश अध्यक्ष 6 एवं 7 नंबर होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। रैली मार्ग में कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मंच बनाकर प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर निवृत्तमान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर,  थावरचन्द्र गेहलोत,  फग्गनसिंह कुलस्ते, नेता प्रतिपक्ष  गोपाल भार्गव, सासंद डॉ. सत्यनारायण जटिया, वरिष्ठ नेता कप्तानसिंह सोलंकी, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, विधानसभा में मुख्य सचेतक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का स्वागत किया। सभी नेताओं के साथ वीडी शर्मा ने प्रदेश कार्यालय स्थित पं. दीनदयाल जी, कुशाभाउ ठाकरे, राजमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

प्रदेश अध्यक्ष कक्ष में पूजन कर किया पदभार ग्रहण

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यालय स्थित प्रदेश अध्यक्ष कक्ष में पूजा कर शिवराजसिंह चौहान, नरेन्द्रसिंह तोमर, राकेश सिंह,  कप्तानसिंह सोलंकी,  सुहास भगत सहित पार्टी नेताओं की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं के साथ सम्मिलित हुए।

Loading...

Check Also

उत्तर प्रदेश में हमारा इंडिया गठबंधन 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है : राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

लिख के ले लो.. नरेंद्र मोदी 4 जून 2024 को प्रधानमंत्री नही रहेगें , जनता ...