Breaking News

महिला से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, पति ने दर्ज कराया मुकदमा

आगरा: थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक महिला से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक थाना एत्माद्दौला ने बताया कि पीड़ित महिला का पति और आरोपी युवक दोस्त हैं। आरोप लगाया गया है कि 29 मई को युवक घर में बहाने से आ गया। उस समय महिला घर में अकेली थी। युवक ने महिला को पकड़ लिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। युवक ने दुष्कर्म के दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना ली। युवक ने धमकी दी कि शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। महिला ने डर की वजह से पति को नहीं बताया। दो दिन बाद युवक फिर से घर में आ गया। इस पर महिला ने पति को जानकारी दी। इसके बाद पति ने पुलिस की सहायत ली और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। निरीक्षक का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़िता के पति ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक थाना एत्माद्दौला ने बताया कि पीड़ित महिला का पति और आरोपी युवक दोस्त हैं। आरोप लगाया गया है कि 29 मई को युवक घर में बहाने से आ गया। उस समय महिला घर में अकेली थी।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...