Breaking News

महिलाओं की राजनीति में जगह सुनिश्चित होने से भाजपा भयभीतः प्रियंका गुप्ता

राहुल यादव, लखनऊ। झांसी की मैराथन जिसमें लड़कियां महान हस्ती रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरित होकर ऐसा दौड़ीं कि सरकार की नींदें ही उड़ गयी। वास्तव में ये लड़कियां सिर्फ उस मैराथन में नहीं दौड़ी बल्कि इनकी दौड़ राजनीति में भी होने वाली है। चूंकि कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत भागेदारी और राजनीति में हिस्सेदारी लड़कियों को दे रही है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने कहा कि लड़की हूँ लड़ सकती हूँ। अब लड़कियां राजनीति की दिशा और दशा दानों में परिवर्तन कर देंगी। भारतीय जनता पार्टी हमेंशा से महिलाओं को दोयम दर्जे का समझती रही है। परंतु आज समय आ गया है कि महिलायें राजनीति में अपनी जगह सुनिश्चित करने जा रहीं हैं।

प्रियंका गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पाटी ने इसी डर के चलते उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हाने वाली मैराथोन को रोकने की कोशिश की है। परंतु ये रुकने वाली नहीं हैं लड़कियां दौडेंगीं और दौड़कर राजनीति में अपनी जगह बनायेंगीं। प्रियंका गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बदलाव को तैयार रहे।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...