Breaking News

मकर संक्रांति पर इन प्रभावशाली ‘सूर्य मंत्र’ से दें भगवान को अर्घ्य, जीवन से सभी संकट होंगे दूर

मकर संक्रांति 2019 पर इस बार दो अत्यंत दुर्लभ शुभकारी संयोग बन रहे हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस महीने मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव सुबह 7:45 बजे मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस बार मकर संक्रांति मंगलवार को पड़ रही है, जिसे बहुत शुभ माना जा रहा है। मंगलवार के दिन मकर संक्रांति का पड़ना एक दुर्लभ संयोग माना जाता है। मकर संक्रांति पर यह दुर्लभतम संयोग दशकों बाद पड़ रहा है, जब सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। साथ ही सूर्य का राशि परिवर्तन भी हो रहा है। इस दिन भगवान भास्कर को प्रसन्न करने के लिए सूर्य-मंत्र विशेष लाभकारी माना गया है।
मकर संक्रांति 2019: सूर्य के 5 प्रभावशाली मंत्र और अर्घ्य विधि
मकर संक्रांति 2019 इस बार पारिजात योग भी बन रहा है। इसलिए इस दिन स्नान-दान और सूर्य का पूजन करने से चार गुना अधिक फल मिलता है।
शास्त्रों में मकर संक्रांति 2019 के दिन दान करना सर्वाधिक पुण्यकारक माना गया है। इसलिए इस शुभ संयोग में शुभ मुहूर्त में स्नान कर सूर्य को ‘ॐ सूर्याय नमः’ इस मंत्र से अर्घ्य देना चाहिए।
इस दिन उड़द के डाल का दान करना कई अर्थों में लाभकारी माना गया है। इस दिन तेल में दाल की पूरियां बनाकर कुत्ते को खिलाने से लाभ मिलता है। मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान आदि के निवृत होकर गायत्री मंत्र का जाप करने से जीवन की प्रायः सभी समस्याओं का निदान हो जाता है।
साथ ही सूर्य देव को ‘भानवे नमः‘ इस मंत्र से अर्घ्य देना श्रेयष्कर माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 15 जनवरी को सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर वृषभ लग्न में सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
मकर संक्रांति के दिन ब्रम्ह मुहूर्त में स्नान कर सूर्य को जल अर्पित करने से सभी ग्रह दोष खत्म हो जाते हैं। साथ ही ‘ॐ आदित्याय नमः’ इस मंत्र से अर्घ्य देने से सूर्य देव अति प्रसन्न होते हैं। मकर संक्रांति के दिन उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल देना चाहिए। साथ ही जल में लाल कुमकुम और लाल पुष्प भी मिलाना चाहिए।
मकर संक्रांति के दिन सूर्य को अर्घ्य देते समय ‘ॐ घृणी सूर्याय नमः’ इस मंत्र को पढ़ना चाहिए। इस प्रकार सूर्य को अर्घ्य देने से हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन से सभी संकट दूर होते हैं।
मकर संक्रांति के दिन लालिमा लिए सूर्य का दर्शन करना अत्यंत शुभकारक माना गया है। इस दिन स्नान आदि से निवृत होकर ‘ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः’ इस मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ माना गया है।

Loading...

Check Also

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ‘श्रीमद रामायण’ ‘श्री राम रथ’ लेकर कानपुर पहुंचा !

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर : मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के धार्मिक और साहसी ...