Breaking News

भारत ने वनडे सीरीज पर किया कब्जा

सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के लिए भारत को 218 रनों की दरकार थी, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली है। बता दें कि भारत ने 44 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए थे। इस दौरान श्रीलंका के घटिया प्रदर्शन से नाराज फैंस ने मैदान पर बोतलें फेंकनी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों के काफी समझाने के बाद भी जब उत्पात नहीं थमा तो खेल रोक दिया गया। हालांकि कुछ देर बाद फिर से मैच शुरू किया गया और स्टेडियम से सभी दर्शकों को बाहर कर मैच फिर से शुरू किया गया, जिसके बाद भारत ने 29 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया।

महज 9 रन पर शिखर धवन (5) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान विराट कोहली (3) भी कुछ खास नहीं कर सके। पांचवें नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए केएल राहुल भी 17 के निजी स्‍कोर पर आउट हुए। केदार जाधव बिना खाता खोले पवेलियन लौटे लेकिन रोहित शर्मा (122) और महेंद्र सिंह धोनी (61) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

जसप्रीत बुमराह (27/5) के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में रविवार को श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से वंचित रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 217 रन ही बना पाई। बुमराह के अलावा हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और केदार जाधव ने एक-एक विकेट लिए। श्रीलंका की तरफ से लाहिरू थिरिमाने ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर पाया।
उपुल थंरगा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे चमारा कापुगेदरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निरोशन डिकवेला (13) के साथ पारी की शुरुआत करने दिनेश चांडीमल आए थे। डिकवेला को बुमराह ने अपना पहला शिकार बनाया। वह 18 के कुल स्कोर पर बुमराह की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए। बुमराह ने 10 रन बाद कुशल मेंडिस (1) को भी पवेलियन भेज दिया।

यहां से थिरिमाने ने चंडीमल के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम का स्कोर 100 तक पहुंचा दिया। अच्छी लय में नजर आ रहे चंडीमल को पांड्या ने बुमराह के हाथों लपकवा कर उनकी 36 रनों की पारी का अंत किया।
यहां से भारतीय गेंदबाज लगातार विकेट लेते रहे। थिरिमाने एक छोर पर अकेले खड़े थे। पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने एक बार फिर निराश किया। वह सिर्फ 11 रनों का योगदान दे सके। श्रीलंका का अगला विकेट थिरिमाने के रूप में गिरा। उन्हें बुमराह ने जाधव के हाथों कैच आउट कराया। थिरिमाने ने 105 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया। वह 159 के कुल स्कोर पर आउट हुए।
निचले क्रम में मिलिंदा श्रीवर्दने ने जरूर संघर्ष करते हुए 29 रन बनाए लेकिन कोई और बल्लेबाज टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में उनकी सहायता नहीं कर पाया। कप्तान कपुगेदरा 14 रन ही बना सके।

-भारत ने 29 गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।
-45 ओवर की समाप्ति पर स्कोर बराबर। भारत को जीत के लिए 30 गेंदों में 1 रन की दरकार।
-साढ़े दस बजे मैच फिर से शुरू किया गया।
-मैच पिछले 10 मिनट से भी ज्यादा समय से रुका हुआ है।
-श्रीलंकाई फैंस अपने खिलाड़ियों से बेहद नाराज। फैंस ने पानी की बोतलें मैदान पर फेंकनी शुरू कर दी हैं।
-धोनी ने 43.4 ओवर में शानदार छक्का लगाया। टीम इंडिया को जीत के लिए महज 9 रन की दरकार।
-42.2 ओवर में धोनी ने शानदार चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया।
-भारत ने 41 ओवर तक चार विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज बेहद आराम से श्रीलंकाई गेंदबाजों को खेलते हुए।
-धोनी अर्धशतक की ओर पहुंचते हुए। कपूगेदरा ने रोहित शर्मा का कैच टपकाया। भारत को जीत के लिए 61 गेंदों में 33 रन की जरूरत।
-भारत ने 37.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 77 गेंदों में 41 रन की जरूरत है।
– रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 12वां शतक जड़ दिया है। उममीद है कि अब वह गेम जल्‍द फिनिश करना चाहेंगे।
– रोहित शर्मा वनडे करियर का 12वां शतक जड़ने के करीब हैं। पिछले वनडे में उन्‍होंने 45 गेंदों में 54 रन बनाए थे।
– रोहित शर्मा नाइंटीज में, धनंजय की गेंद पर शानदार छक्‍का लगाकर कर रहे हैं अटैक।
– टीम इंडिया धीरे-धीरे लक्ष्‍य की ओर बढ़ रही है। धोनी और रोहित दोनों आसानी से स्‍ट्रोक्‍स खेल रहे हैं। शर्मा 99 गेंदों में 82 रन बना चुके हैं और शतक की ओर बढ़ रहे हैं।
– भारतीय टीम को जीत के लिए 22.3 ओवर में 95 रनों की दरकार है। क्रीज पर एमएस धोनी 19 और रोहित शर्मा 77 रन बनाकर खेल रहे हैं।
– धोनी और रोहित के बीच पांचवें विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों सूझबूझ से बल्‍लेबाजी कर रहे हैं।
– टीम इंडिया के 100 रन पूरे। 23 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन।
– रोहित शर्मा ने रनगति बढ़ा दी है। अब वे खुलकर शॉट खेल रहे हैं।
– 20 ओवर के बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। टीम लक्ष्‍य से अभी भी 131 रन दूर है।
– रोहित शर्मा का अर्द्धशतक पूरा। वे 66 गेंदों में 55 रन बनाकर खेल रहे हैं।
– धोनी और रोहित शर्मा के कंधों पर एक साझेदारी करने की जिम्‍मेदारी है। रोहित शर्मा गेंद को बेहतर ढंग से खेल रहे हैं।

– दूसरे वनडे में धनंजय को अच्‍छी तरह खेलने वाले एमएस धोनी क्रीज पर हैं। उन्‍होंने भुवनेश्‍वर कुमार के साथ मिलकर टीम को ऐसी ही परिस्थिति से पिछले वनडे में उबारा था। एक बार फिर भारतीय क्रिकेट फैंस की उम्‍मीदें धोनी पर टिकीं हैं।
– भारत का चौथा विकेट गिरा। एक बार फिर धनंजय की गेंदबाजी भारतीयों की समझ में नहीं आ रही। स्‍वीप शॉट खेलने के चक्‍कर में जाधव शून्‍य पर आउट।
– 15 ओवर की समाप्ति पर भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 50 गेंदों में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
– टीम इंडिया का मध्‍य-क्रम वनडे सीरीज मे अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। क्रीज पर केदार जाधव नए बल्‍लेबाज के रूप में आए हैं।
– भारत का तीसरा विकेट गिरा। केएल राहुल सीधे फील्‍डर के हाथों में कैद थमा बैठे। उन्‍हें धनंजय ने आउट किया।
-राहुल और रोहित शर्मा के बीच 45 गेंदों पर 37 रन की साझेदारी हो चुकी है। मैथ्यूज के लगातार तीसरे ओवर में रोहित शर्मा ने चौका जड़ा। भारत 58/2 (13)
-फर्नांडो के छठे ओवर की पहली बॉल पर राहुल ने चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर फिर से चौका। इस शानदार ओवर से इंडिया ने 10 रन जुटाए। भारत 51/2 (12)
-11वें ओवर में रोहित शर्मा ने चौका लगाया। मैथ्यूज ने इस ओवर में 6 रन दिए। भारत 41/2 (11)
-भारत ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं।
-मैथ्यूज ने अपने पहले ओवर की शानदार शुरुआत की। पहली पांच गेंदों पर कोई रन नहीं। मगर आखिरी बॉल पर रोहित शर्मा ने चौका लगाया। भारत 33/2 (9)
-पारी का आठवां ओवर फर्नांडो डालते हुए। तीसरी बॉल पर राहुल ने डबल लिया। इस ओवर से महज 3 रन। भारत 29/2 (8)
-चमीरा अपना पहला ओवर डालते हुए। तीसरी बॉल पर रोहित शर्मा ने चौका लगाया। अगली गेंद पर डबल। भारत 25/2 (7)
-भारत को दूसरा झटका लगा। कप्तान विराट कोहली महज 3 रन के स्कोर पर विश्व फर्नांडो की गेंद पर दुष्मांथा चमीरा को अपना विकेट दे बैठे। ये मेडन विकेट ओवर रहा। भारत 19/2 (6)
-मलिंगा के तीसरे ओवर की चौथी बॉल पर रोहित शर्मा ने चौका लगाया। इस ओवर से टीम इंडिया ने 9 रन जुटाए। भारत 19/1 (5)
-चौथा ओवर विश्व फर्नांडो ने मेडन डाला। भारत मैच में खराब शुरुआत से उभरने की कोशिश करता हुआ।
-तीसरे ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन क्लीन बोल्ड। भारत को महज 9 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। मैदान पर कोहली और आते ही सिंगल के साथ खाता खोला। मलिंगा के इस सफल ओवर में सिर्फ 1 रन। भारत 10/1 (3)
-दूसरा ओवर विश्व फर्नांडो डालते हुए। पहली बॉल पर चौका। दूसरी गेंद पर सिंगल। भारत 9/1 (2)
-पहला ओवर लसिथि मलिंगा डालते हुए। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौके के साथ टीम इंडिया का खाता खोला।
-भारत की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन के रूप में सलामी जोड़ी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी।
– श्रीलंकाई पारी 217/9 के आंकड़े पर समाप्‍त हुई। भारत को जीत के लिए 50 ओवर में 218 रन बनाने हैं जो उसकी बैटिंग लाइन-अप को देखते हुए बेहद आसान दिखाई दे रहा है।
– जसप्रीत बुमराह श्रीलंकाई पारी का आखिरी ओवर कर रहे हैं। 50वें ओवर की 5 गेंदों पर कुल 5 रन बने हैं।
– बारिश के बाद खेल पुन: शुरू हो गया है।
-बारिश ने मैच में बाधा पहुंचा दी है। श्रीलंका ने 47 ओवर में 7 विकेट के नुकसारन पर 192 रन बना लिए हैं।
-भुवनेश्वर कुमार ने अपने 8वें ओवर में कोई रन नहीं दिया। श्रीलंका 191/7 (47)
-बुमराह मैच का 46वां ओवर डालते हुए। पांचवीं गेंद पर धनंजय क्लीन बोल्ड। श्रीलंका को सातवां झटका।
-श्रीवर्धना ने पिछले मैच में शानदार स्कोर किया था। चहल के 10वें ओवर में इस बल्लेबाज ने एक चौका जड़ा। श्रीलंका 173/5 (45)
-43वें ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पांच सिंगल लिए। टीम 200 रन के पास पहुंचती हुई। मैच में अभी भी भारत का ही दबदबा नजर आ रहा है।
-पहली पारी खत्म होने में 9 ओवर बाकी। अक्षर पटेल के नौवें ओवर की पहली गेंद पर श्रीवर्धना ने चौका लगाया। इस ओवर से 8 रन बने। श्रीलंका 173/5 (42)
-नए बल्लेबाज के रूप में श्रीवर्धना मैदान पर आए।
-क्षीलंका 40वें ओवर में 4 के रनरेट के पार पहुंचा। इसी बीच टीम को पांचवां झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने खतरनाक नजर आ रहे थिरिमाने (80) को केदार जाधव के हाथों कैच आउट करवाया।
-इस वक्त मैच का दूसरा पावरप्ले चल रहा है। थिरिमाने 104 गेंदों पर 84 रन बना चुके हैं।
-जसप्रीत बुमराह ने 38वें ओवर में सिर्फ एक रन दिया। श्रीलंका 150/4 (38)
-केदार जाधव अपना तीसरा ओवर डालते हुए। इस ओवर मे तीन सिंगल, दो डबल और एक लेग बाई। श्रीलंका 149/4 (37)
-नए बल्लेबाज के रूप में चमारा कापुगेदेरा मैदान पर आए। टीम इस वक्त संकट में नजर आती हुई। श्रीलंका 140/4 (35)
-मेजबान टीम को 34.4 ओवर में मैथ्यूज के रूप में चौथा झटका लगा।
-33.3 ओवर में श्रीलंका ने मैच का पहला छक्का लगाया। चहल के इस ओवर में 9 रन बने। श्रीलंका 135/3 (34)
-भारत चौथी सफलता की तलाश में। वहीं मेजबना टीम रनों के लिए संघर्ष करते हए। श्रीलंका 117/3 (31)
-लाहिरु थिरिमाने ने 29.1 ओवर में सिंगल के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।
-अक्षर पटेल पारी का 29वां ओवर डालते हुए, जिसमें सिर्फ तीन बार एक-एक रन के लिए दौड़। श्रीलंका 111/3 (29)
-मैच का 27.3 ओवर चलता हुआ। श्रीलंका ने पिछली 9 गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया है। इसी बीच अगली बॉल पर थिरिमाने ने पांड्या पर चौका जड़ा। थिरमाने 47 के स्कोर पर पहुंचे। श्रीलंका 107/3 (28)
-अक्षर पटेल शानदार गेंदबाजी करते हुए। चौथे ओवर में कोई रन नहीं। श्रीलंका 102/3 (27)
-पांड्या अपना छठा ओवर डालते हुए। श्रीलंका एक-एक रन के लिए जूझते हुए। चौथी गेंद पर दिनेश चांडीमल (36) रन बनाकर बुमराह के हाथों कैच आउट। मेजबान टीम को तीसरा झटका।
-श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने टीम की हालत को काफी हद तक सुधार लिया है। 25वें ओवर में महज एक सिंगल। श्रीलंका का रनरेट 3.88
-श्रीलंका धीरे-धीरे सैंकड़े की ओर बढ़ रहा है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 99 गेंदों पर 64 रन की साझेदारी हो चुकी है। पांड्या ने मैच का 24वां ओवर डाला, जिसमें एक चौके की मदद से 8 रन बने। श्रीलंका 96/2 (24)
-अक्षर पटेल अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी पर डबल। चौथी डॉट। पांचवीं बॉल पर सिंगल। श्रीलंका 88/2 (23)
– थिरिमाने 48 गेंदों में 34 रन बना चुके हैं। वहीं चांडीमल 59 गेंदों पर 29। युजवेंद्र चहल के छठे ओवर में सिर्फ 6 रन बने। श्रीलंका 85/2 (22)
-दोनों बल्लेबाजों के बीच 74 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। चहल के पांचवें ओवर में सिर्फ 3 सिंगल आए। श्रीलंका 79/2 (20)
-19वें ओवर की चौथी गेंद पर थिरिमाने ने चौका लगाया। इस ओवर से टीम ने 8 रन बनाए।
-युजवेंद्र चहल के चौथे ओवर की पहली तीन गेंदों पर सिंगल। श्रीलंका 68/2 (18)
-चांडीमल काफी परेशानी में नजर आ रहे हैं। श्रीलंका का रनरेट अभी भी 4 से कम है।
-श्रीलंका की ओर से पहले 16 ओवर में 7 चौके लग गए हैं। 17वें ओवर में पांड्या की पहली गेंद पर थिरिमाने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर चांडीमल के अंगूठे में चोट लग गई। श्रीलंका 65/2 (16.3)
-थिरिमाने और चांडीमल के बीच 50 गेंदों में 32 रन की साझेदारी हो चुकी है। ड्रिंक्स ब्रेक। श्रीलंका 60/2 (16)
-हार्दिक पांड्या के दूसरे ओवर में इस 4 रन बने। श्रीलंका 54/2 (15)
-चहल ने 14वें में सिर्फ 2 सिंगल दिए। श्रीलंका को केल मे तेजी दिखाने की जरूरत।
-हार्दिक पांड्या अपना पहला ओवर डालते हुए। श्रीलंका 3.57 की रनरेट से बल्लेबाजी करता हुआ। तीसरी गेंद पर थिरिमाने ने चौका लगाया। इस ओवर से 6 रन बने। श्रीलंका 48/2 (13)
-युजवेंद्र चहल पारी का 12वां ओवर डालते हुए। इस ओवर से सिर्फ एक सिंगल आया। थिरिमाने (2), जबकि चांडीमल (20) रन बनाकर खेलते हुए। श्रीलंका 42/2 (12)
-मैच पर धीमी बारिश शुरू हो चुकी है। इसी बीच 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर चांडीमल ने चौका लगाया। मेजबान टीम की हालत बेहद खराब है।
-8.1 ओवर में दिनेश चांडीमल ने चौका लगाया। भुवनेश्वर कुमार का ये पांचवां ओवर है। इस ओवर से 6 रन बने। श्रीलंका 30/2 (8)
-बुमराह ने मैच के सातवें ओवर की चौथी गेंद पर मेंडिस को रोहित के हाथों कैच आउट कराया। श्रीलंका को दूसरा झटका। श्रीलंका 30/2 (8)
– चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर अंपायर ने डिकवेला को आउट करार दिया मगर रिव्यू मांगने के बाद बल्लेबाज नॉट आउट करार। मगर चौथी ही गेंद पर डिकवेला पगबाधा आउट। ये मेडन विकेट ओवर रहा। श्रीलंका 18/1 (4)
-भुवनेश्वर कुमार अपना दूसरा ओवर कराते हुए, जिसमें श्रीलंका ने एक चौके की दद से 8 रन बनाए। श्रीलंका 18/0 (3)
-जसप्रीत बुमराह पारी का दूसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर डबल। अगली डॉट। इस ओवर में महज 4 रन बने। श्रीलंका 10/0 (2)
-भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए। निरोशन डिकवेला ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर श्रीलंका का खाता खोला। पहले ओवर से 6 रन बने।
-श्रीलंका की ओर से निरोशन डिकवेला और दिनेश चांडीमल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे।
-चमारा कपुगेदरा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है।
-टॉस के लिए दोनों कप्‍तान मैदान पर पहुंच रहे हैं। दोपहर 2 बजे टॉस होगा।
-आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5.2 के मुताबिक अगर टीम तय समय में ओवर पूरे नहीं कर पाती है और दो ओवर का समय ज्यादा ले लेती है तो खिलाड़ियों को 10 फीसदी मैच और तीन ओवर ज्यादा समय लेने पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है साथ ही कप्तान के खाते में दो प्रतिबंधित अंक डाले जाते हैं। दो प्रतिबंधित अंक आने के कारण कप्तान पर एक टेस्ट, दो वनडे या दो टी-20 मैच, इनमें से जो भी पहले आता है उसका प्रतिबंध लगाया जाता है।
-आईसीसी ने श्रीलंका की वनडे टीम के कप्तान उपुल थरंगा पर अगले दो वनडे मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है। थंरगा आज और 31 अगस्त को खेले जाने वाले मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
-पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में अब तक श्रीलंका पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 250 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है। वहीं लक्ष्‍य का पीछा करते हुए दूसरे वनडे में भारतीय टीम जरूर लड़खड़ाई थी मगर ओवरऑल उसका प्रदर्शन बेहतर रहा है।
-पढ़‍िए दूसरे वनडे में जीत दिलाने वाले भुवनेश्‍वर कुमार से बातचीत, दूसरे ODI में धमाल मचाने वाले भुवी ने खोला अपनी बैटिंग का राज, बताया कैसे दिलाई जीत
-आज विश्‍व क्रिकेट के महानतम बल्‍लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन का जन्‍मदिन है। टेस्‍ट में 99.94 का औसत रखने वाले डॉन ब्रैडमैन को दुनिया के दिग्‍गज बल्‍लेबाज अपना प्रेरणास्‍त्रोत बताते रहे हैं।
-दोपहर दो बजे टॉस होगा। खराब फॉर्म से जूझ रही श्रीलंका को मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। उसकी वनडे टीम के नियमित कप्तान उपुल थरंगा पर धीमी ओवर गति के कारण दो मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया है। तीसरे मैच में टीम की कमान चमारा कपुगेदरा के हाथों में होगी। वहीं दामुष्का गुणाथिलका चोट के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह श्रीलंका ने टेस्ट कप्तान दिनेश चंडीमल और लाहिरू थिरिमाने को टीम में बुलाया है। ऐसी उम्मीद है कि यह दोनों खिलाड़ी अंतिम एकादश में नजर आ सकते हैं। गेंदबाजी में श्रीलंकाई आक्रमण की कमान लसिथ मलिंगा पर होगी।
-दोनों टीमें इस प्रकार हैं…
श्रीलंका टीम : निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), लाहिरु थिरिमाने, दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, चमारा कापुगेदेरा (कप्तान), मिलिंदा सिरिवर्दना, अकीला धनंजय, लासिथ मलिंगा, विश्व फर्नांडो, कुशल मेंडिस और दुष्मांथा चमीरा।
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

Loading...

Check Also

सूर्या कमान में सेना के घुड़सवारों का शानदार प्रदर्शन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : खनऊ छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में घुड़सवारी प्रदर्शन ...