Breaking News

भाजपा विरोधी अधिकतम मतों को एकजुट किया जाए: माकपा

लखनऊ। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) की उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी के सचिव डा0 हीरालाल यादव ने प्रेसवार्ता के जरिये लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) चुनावी नीति के प्रमुख बिन्दु में अपनी चर्चा में कहा भाजपा तथा उसके गठबंधन को पराजित करना। संसद में सीपीआई (एम) और वामपंथी दलों की ताकत में वृद्धि करना। चुनाव के बाद केन्द्र में एक वैकल्पिक धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन का प्रयास करना। इसके लिए विभिन्न राज्यों में पार्टी यह प्रयास करेगी कि भाजपा विरोधी अधिकतम मतों को एकजुट किया जाय। ताकि चुनाव में भाजपा उसके गठबंधन की हार सुनिश्चित की जा सके। उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी लोकसभा के किसी भी क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ रही है। इसके पीछे उद्देश्य यही है कि प्रदेश में भाजपा विरोधी मतों का बंटवारा न होने दिया जाय।

भाजपा सरकार की घोर जनविरोधी और साम्प्रदायिक नीतियों से असंतुष्ट प्रदेश की जनता की मांग भी यही है। इसलिए उत्तर प्रदेश में राज्य कमेटी ने चुनाव न लड़ने और चुनाव में भाजपा तथा उसके गठबंधन को पराजित करने के लिए काम करने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में आमतौर पर सपा-बसपा गठबंधन भाजपा के खिलाफ मजबूत ताकत के रूप में उभरा है। इसीलिए हमारी पार्टी इस गठबंधन का समर्थन कर रही है। यदि कहीं किसी सीट पर कोई अन्य दल की सीधी टक्कर भाजपा से दिखेगी तो पार्टी उस पर भी विचार करेगी। प्रथम चरण में 11 अप्रैल को होने वाले सहारनपुर, कैराना मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी सपा-बसपा-रालोद के उम्मीदवारों का समर्थन कर रही है।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...