Breaking News

भाजपा कार्यकर्ता देंगे समस्त लोकसभा क्षेत्रों को कमल सन्देश

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कमल संदेश बाइक रैली की तैयारी हेतु शुक्रवार को डाकबंगले पर तैयारी की समीक्षा बैठक एवं कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण भी किया गया। भाजपा कार्यकर्ता देंगे पुरे लोकसभा क्षेत्र को कमल सन्देशइस बैठक में सभी मंडलों के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता एवं मण्डल कार्यसमिति सहित सभी प्रमुख नेता उपस्थित थे। 17 नवम्बर को बाइक रैली में शामिल होने का उत्साह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में दिखने लगा है। बूथ योद्धाओ के अभिनंदन के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिन भर बाइक रैली की तैयारी की। पार्टी के छोटे-बड़े झंडे, टोपी और पटखा गुरुवार को बूथ क्षेत्रों में बंटवाए गए। कार्यक्रम संयोजक रामचरन चौधरी ने बताया की १७ नवम्बर को होने वाली बाइक रैली एक साथ पुरे प्रदेश के लोकसभा क्षेत्रों में निकल रही है। रैली की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती के प्रभारी उपेन्द्र दत्त शुक्ला, सांसद हरीश द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के सम्बोधन के बाद रैली को उपेन्द्र दत्त शुक्ला हरी झंडी दिखाएंगे। रैली में सभी नेता भी बाइक चलाएंगे या बाइक पर पीछे बैठेंगे, ऐसा कार्यक्रम तय किया गया है। रैली के लिए किसान डिग्री कालेज में दस हजार बाइक जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा की कमल सन्देश बाइक रैली के लिए पार्टी नेताओं ने शहर को होर्डिंग-बैनरों से पाटना शुरू कर दिया है। रैली में अनुशासन पूरी तरह बना रहे इसके लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जगह-जगह लगाया गया है। कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया के जरिए रैली के व्याप्क प्रचार-प्रसार के लिए कहा गया है।फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप पर रैली को लेकर ढेरों पोस्ट्स देखने को मिल रही हैं। बाइक रैली पूर्वाह्न 11 किसान डिग्री कालेज के मैदान से निकलकर कम्पनी बाग चैराहा, गांधीनगर, रोडवेज, अस्पताल चौराहे होते हुए पलास्टिक काम्प्लेक्स पर पहुंचकर पूरी होगी। रैली कुल सात किलोमीटर की निर्धारित की गई है। रैली में चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। रैली में कोई भी चार पहिया वाहन से शामिल नहीं होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहाँ कि पूर्वाह्न 11 बजे तक सभी बाइकधारी कार्यकर्ता हेलमेट लगाकर मैदान में पहुंच जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रैली में उन्हें विधानसभावार शामिल किया जाएगा। हर बाइक पर पार्टी का झंडा होगा। पीछे बैठे कार्यकर्ता भी बड़ा झंडा लिए होंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को लखनऊ से आए झंडे, टोपी और दुप्ट्टे सोमवार को कार्यकर्ताओं के बीच बांटे गए। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहाँ कि आगामी 17 नवम्बर को होने वाली रैली जनपद-बस्ती की रैली पूरे पूर्वांचल में ऐतिहासिक होगी। इसमें दस हजार से अधिक बाइक कार्यकर्ता टोपी, झंडा व पट्टा लगाकर रैली में शामिल होंगे। कमल संदेश बाइक रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिये बाइक रैली निकाल लोगों को आह्वान किया है। इस मौके पर, विवेकानंद मिश्रा, अश्वनी उपाध्याय, प्रमोद पाण्डेय, सुखराम गौड़, भाजपा मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा, बब्बू खान, राजेश पाल चैधरी, राजेश त्रिपाठी, दीपक सोनी, सरोज मिश्रा, अभिनव उपाध्याय, हरीश पटेल, इन्द्रसेन उपाध्याय, गुलाब श्रीवास्तव, केके दुबे, रिंकू दुबे, रामउग्रह जायसवाल, प्रदीप सिंह, रवि श्रीवास्तव, आकाश शुक्ला सहित तमाम प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...