Breaking News

ब्राह्मणों को तिरस्कृत करने वाले अब उसके महत्व को जान रहे हैं : डॉ. दिनेश शर्मा

अशाेक यादव, लखनऊ। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों को तिरस्कृत करने वाले लोग आज उसके महत्व को जान और मान रहे है। जब प्रधानमंत्री सूर्यदेव की आराधना करते हैं तो देश का एजेंडा तय हो जाता है। भारत अपने आरध्यों को मानने वाला अपनी संस्कृति पर चलने वाला देश है। ब्राह्मण प्रबुद्ध समाज है, वह जानता है कि कौन देश और प्रदेश का भला करेगा और कौन सिर्फ परिवार का।

शुक्रवार को राजधानी के कृष्णा नगर के सहसोवीर बाबा मंदिर में परशुराम जी की 700 किग्रा की संगमरमर की मूर्ति के अनावरण के दौरान संबोधन में उन्हेंने यह बात कही। यह मूर्ति प्रयागराज से भाजपा सांसद व पूर्व मंत्री प्रो. रीता बहुगणा जोशी के पुत्र व समाजसेवी मयंक जोशी द्वारा तैयार करवाई गई है। उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राजधानी में परशुराम की मूर्ति लगवाने के लिए मयंक जोशी की सराहना भी की।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी जातियों एवं सभी समुदायों को साथ लेकर चल रहे हैं। इस मौके पर कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म ही नही हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जो दल बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। वे भारतीय संस्कृति धर्म की, जातियों की उपेक्षा करते रहे और जब उसको मौका मिला तो वे एक ही जाति को लेकर बैठ गये।

उन्हे अन्य कोई जाति व समाज नही दिखा। कार्यक्रम के दौरान गौरव त्रिपाठी, राजीव शुक्ला, आलोक मिश्रा, मयंक शर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा को फरसा की प्रतिमूर्ति भेंट की। इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया, सांसद रामभाई मोकारिया, सांसद अशोक बाजपेयी, विधायक नीरज बोरा, रेलवे एम.एम.यू. के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा, आचार्य पंडित सत्यदेव मौजूद रहे।

इन संस्थाओं के प्रतिनिधि रहे मौजूद : समारोह में सहसोवीर बाबा प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनूप त्रिपाठी, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष यूएस अवस्थी एवं सचिव देवेन्द्र शुक्ला, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष शिव शंकर अवस्थी, शिवशांती आश्रम से सांई मोहन लाल, अखिल भारतीय ब्राह्नमण सभा के अध्यक्ष कैप्टन एसके द्वेदी, पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी, संयोजक टी.एस. मनराल, उत्तरखण्ड महापरिषद अध्यक्ष हरिशचन्द्र पंत, महासचिव भरत बिष्ट, मुनीन्द्र अवस्थी, डॉ. नरेन्द्र द्विवेदी, , कमल किशोर अवस्थी, महेश मिश्रा, ओम नारायण त्रिपाठी, आशुतोष दूबे, गोवर्धन राय, शशी शर्मा, पं.रामप्रसाद अवस्थी, नैमिषरल तिवारी, शांती देवी त्रिपाठी, अजय दीक्षित, अभिषेक त्रिपाठी मौजूद रहे।

Loading...

Check Also

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं एक अहंकारी राजा है : राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे रहते ...