Breaking News

बॉलीवुड के मशहूर गायक व संगीतकार Bappi Lahiri का मुंबई में निधन

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक Bappi Lahiri का बुधवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। Bappi Lahiri का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि बप्पी लहरी एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

लेकिन मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बप्पी लहरी कई स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए के कारण उनका निधन हो गया। बप्पी लहरी ने बॉलीवुड में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता था।

उन्होंने 1970-80 के दशक के अंत में ‘चलते चलते’, ‘डिस्को डांसर’, नमक हलाल, डांस डांस और ‘शराबी’ जैसी कई फिल्मों में लोकप्रिय गाने दिए। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना भंकस था जो 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘बागी 3’ के लिए गाया था।

Loading...

Check Also

अंशुल की हैट्रिक : गुली माता, यिम्मी यिम्मी और धूप लगदी ने बनाई श्रोताओं की फेवरेट प्लेलिस्ट में जगह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : प्ले डीएमएफ के फाउंडर अंशुल गर्ग एक म्यूजिकल जीनियस हैं ...