Breaking News

बहन अंशुला को रेप की धमकी मिलने पर भड़के अर्जुन कपूर, ट्वीट कर लोगों को लगाई लताड़

मुम्बई : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हाल ही में बहन जाह्नवी कपूर के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे। यहां दोनों ने कई सारी बातें की और कई राज भी खोले। लेकिन इसी शो में एक टास्क के दौरान जाह्नवी और अर्जुन में से अर्जुन जीत गए। अर्जुन की इस जीत का कारण बनी थी बहन अंशुला कपूर। जब अंशुला की मदद से अर्जुन ये टास्क जीत गए तो जाह्नवी थोड़ा मायूस हो गईं थी। अब इसी को लेकर कुछ ट्रोल्स ने सिर्फ अंशुला को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया बल्कि रेप तक की धमकी दे डाली।

सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट्स और धमकियों से भाई अर्जुन कपूर को गुस्सा आ गया और उन्होंने ट्विटर के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया। अर्जुन ने ट्वीट करते हुए लिखा, कॉफी विद करण के अपिसोड में से एक ऐसे गैर जरूरी मुद्दे को उठाया गया है जिसका अंशुला से कोई लेना-देना ही नहीं। मैं प्रोटोकॉल के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहा हूं। मेरी बहन को तकलीफ पहुंचाने की कभी सोचना भी मत। मैं दुआ करूंगा कि तुम्हारी बहन या मां को कभी इस सब से न गुजरना पड़े।

करण के शो में एक टास्क था, जिसमें शो के गेस्ट जाह्नवी और अर्जुन को किसी को फोन कर के बोलना था कि वो कहे हे करण! क्या हो रहा है? इस टास्क को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने तुरन्त अंशुला को कॉल कर दिया। इसके बाद उन्होंने अंशुला से कहा कि वो कहें हे करण! क्या हो रहा है? इतने में अंशुला कुछ समझ पाती अर्जुन ने टास्क जीतने के लिए जोर से कहा कि वो ऐसे ना कहें… अगर वो ऐसा कहेंगी तो अर्जुन घर नहीं आएंगे… ऐसे में अंशुला को कुछ भी समझ नहीं आया और वो कुछ देर के लिए शांत हो गईं।

इतने में अर्जुन कपूर ने अपने पापा बोनी कपूर को कॉल कर दिया और वाक्य बोलने के लिए कहा। बेटे की बात मानते हुए बोनी कपूर ने तुरन्त कह दिया हे करण! क्या हो रहा है। इस तरह जाह्नवी के पहले कॉल लगने के बाद भी अर्जुन कपूर जीत गए। ऐसे में जाह्नवी कपूर को काफी बुरा लगा जैसा कि उनके चेहरे से साफ झलक रहा है। जाह्नवी को लगा कि बोनी कपूर और अंशुला दोनों ने ही अर्जुन कि बात मान ली। ऐसे में हैरान परेशान होकर जाह्नवी बोली उन्हें लगता है कि वो घर की ऐसी बच्ची हैं, जिसे सभी सबसे कम प्यार करते हैं।

Loading...

Check Also

अंशुल की हैट्रिक : गुली माता, यिम्मी यिम्मी और धूप लगदी ने बनाई श्रोताओं की फेवरेट प्लेलिस्ट में जगह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : प्ले डीएमएफ के फाउंडर अंशुल गर्ग एक म्यूजिकल जीनियस हैं ...