Breaking News

प्रेग्नेंट महिलाओं को डिलेवरी के बाद इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, होगा फायदेमंद।

महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अपने खानपान का ख़ास ध्यान रखना चाहिए।क्योंकि डिलीवरी के बाद कई महिलाओं को शारीरिक तौर पर मोटी हो जाती है। फिर वह लाख कोशिश कर तब भी अपने शरीर को पहले की तरह नहीं परवर्तित कर पाती है ।वहीं इस दौरान कुछ महिलाओं का वजन पहले से काफी ज्यादा बढ़ जाता है। डिलीवरी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने के पीछे महिलाओं की खानपान में बरती गई लापरवाही को माना जाता है।

क्योंकि डिलीवरी के बाद महिलाओं अपने खानपान का ध्यान नही रख पाती है और गलत आहार का इस्तेमाल कर देती है जिससे उनके शरीर का वजन बढ़ने लगता है।इसलिए अगर आप अपने बढ़ते वजन और मोटापे को कम करना चाहती है तो समय पर भोजन करे और डाइट में फल व सब्जियां ज्यादा खाए। विटामिन, खनिज, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और ओमेगा-3 एस से भरपूर हैं, जो नई मां के लिए जरूरी हैं। इनकी मदद से महिला को डिलीवरी के बाद सामान्य अवस्था में आने में मदद मिलती है (1)। आप इस डाइट को सी-सेक्शन के बाद भी ले सकती हैं (2)। फिर भी सी-सेक्शन के बाद और सही खानपान के लिए एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाएं शारीरिक रूप से कमजोर हो जाती है और फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा नही कर सकती और इसी के कारण उनका वजन बढ़ जाता है। इसके अलावा हाइपोथायरॉयड बीमारी भी प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने का कारण बनती है। जिसकी वजह से कई महिलाओं को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाएं अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखे और अपने बच्चे को माँ का ही दूध पिलाए क्युकी माँ का दूध पिने से बच्चा भी हेअल्ती रहता है और महिला के शरीर की कैलोरी खर्च होती है और इससे महिलाओं का वजन नही बढ़ता है

इसके अलावा डिलीवरी के बाद महिलाओं को डेली वॉक करना चाहिए और हल्की एक्सराइज भी करती रहे जिससे की उनका वजन नियंत्रित रहेंगा।हालांकि इस दौरान अपने पेट का विशेष ध्यान रखे और आराम से बैठकर शारीरिक क्रिया करती रहे। इससे आपकी फिटनेस बनी रहेंगी। डिलीवरी के बाद भी आपको मसालेदार भोजन खाने से बचना चाहिए। मसालेदार भोजन स्तनपान के जरिए आपके नवजात शिशु को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे उसकी आंतें और रक्त प्रवाह प्रभावित हो सकता है।

Loading...

Check Also

अराजकता की भेंट चढ़ती यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था, कभी डॉक्टर पिटते तो कभी मरीज और तीमारदार !

अब स्वास्थ्य मंत्री के जिले में मरीज की मौत के बाद अस्पताल कर्मी से मारपीट, ...