Breaking News

प्रियंका गांधी ने रविदास मंदिर में मत्‍था टेका, पूजा-अर्चना के बाद मंच पर पहुंचीं

अशाेक यादव, लखनऊ। संत रविदास की 644वीं जयंती पर उनके जन्‍मस्‍थान वाराणसी में आज धर्म और राजनीति का संगम हो रहा है। संत निरंजन दास निसान साहब के आरोहण से सुबह आठ बजे कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।

जयंती उत्‍सव के लिए तैयार विशाल मंच पर स्‍वर्ण पालकी में अमृतवाणी को प्रतिष्ठित किया गया। इस मौके पर देश के विभिन्‍न प्रांतों से भक्‍त और संत प्रतिनिधि जुटे हैं। कई राजनीतिक हस्तियां भी कार्यक्रम में पहुंच रही हैं। 

प्रियंका गांधी ने रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह मुख्‍य मंच पर पहुंची। 

संत रविदास जयंती के मौके पर जन्मस्थान मंदिर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का स्वागत मुख्य द्वार पर ट्रस्ट की तरफ से किया गया। 

प्रियंका ने संत रविदास की प्रतिमा के सामने मत्था टेकते हुए आशीर्वाद मांगा।

इसके बाद मंदिर में संत निरंजन दास से आशीर्वाद लिया। संत निरंजन दास ने कुशल क्षेम पूछते हुए प्रियंका से लंगर छकने के लिए पूछा तो प्रियंका ने कहा कि अभी पानी पी लूंगी।

प्रियंका ने संत निरंजन दास से पूछा आपने प्रसाद ले लिया है तो उन्होंने कहा कि अभी सत्संग पंडाल जाना है। इसपर प्रियंका ने कहा कि उधर से लौटते समय प्रसाद ले लूंगी। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी पर पहुंचीं।

एयरपोर्ट से लेकर रविदास मंदिर तक कांग्रेसियों ने जगह-जगह प्रियंका का स्‍वागत किया  

रविदास जयंती पर सीरगोवर्धनपुर में सबसे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सुबह नौ बजे पहुंचे।

राजनेताओं के आगमन के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी और सीआरपीएफ के जवान भी कार्यक्रम स्थल पर तैनात हैं।

रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर नगवां स्थित रविदास पार्क में सन्त रविदास सोसाइटी के तत्वावधान में प्रकाशोत्सव हुआ। 

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...