Breaking News

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- अपराधों के मामले में उप्र टॉप पर

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सूबे का सियासी पारा हाई हो गया। रजानीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी भी लगातार सूबे की योगी सरकार पर हमलावर है।

प्रियंका ने अब यूपी में अपराध के मु्द्दे पर योगी सरकार को आड़े हाथ लिया है। प्रियंका ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट का हवाला भी दिया है।

प्रियंका ने शनिवार को एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने अपराध के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर प्रहार किया। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं व दलितों के खिलाफ अपराध, हत्या व अपहरण के मामलों में और हिंसक अपराधों के मामले में उप्र टॉप पर है. उप्र सरकार के दावों के ठीक उलट उत्तरप्रदेश में अपराधराज चरम पर है।”

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में से 28,046 रेप की घटनाएं थी जिनमें 28,153 पीड़िताएं हैं। पिछले साल कोविड-19 के कारण लॉकडाउन लगाया गया था। उसने बताया कि कुल पीड़िताओं में से 25,498 वयस्क और 2,655 नाबालिग हैं।

एनसीआरबी के गत वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक, 2019 में रेप के 32,033, 2018 में 33,356, 2017 में 32,559 और 2016 में 38,947 मामले थे। पिछले साल रेप के सबसे ज्यादा 5,310 मामले राजस्थान में दर्ज किए गए। इसके बाद 2,769 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए थे।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...