Breaking News

प्रयागराज एक्सप्रेस का संचालन शुरू

राहुल यादव, लखनऊ।      सोमवार (01.06.2020) से 100 जोड़ी  स्पेशल गाड़ियों का संचालन प्रारंभ  किया गया है। प्रयागराज मंडल के अंतर्गत प्रयागराज जं से प्रयागराज एक्सप्रेस एवं कानपुर से श्रम शक्ति एक्सप्रेस का संचालन स्पेशल गाड़ी के रूप में प्रारंभ गया है इन दोनों गाड़ियों के स्टापेज यथावत रहेंगे। अन्य स्टेशनों से चलने वाली कई महत्वपूर्ण गाड़ियों का आगमन एवं प्रस्थान प्रयागराज मंडल से होकर होगा। रविवार को सुपर फास्ट वाशिंग लाइन में प्रयागराज एक्सप्रेस के सभी कोचों की विधिवत सफाई की गई और सभी कोचों को सैनीटाइज किया गया है।          प्रयागराज जं पर स्पेशल  गाड़ियों से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों का प्रवेश सिटी साइड के गेट नं ०4 से होगा एवं निकास की व्यवस्था सिविल लाइन्स साइड से की गई है प्रवेश के समय गेट पर ही व्हील चेयर एवं कुली की सुविधा उपलब्ध रहेगी। केवल कन्फर्म टिकट धारक यात्रियों को उनका टिकट एवं आई डी चेक करने  के पश्चात ही प्लेटफार्म पर प्रवेश की अनुमति होगी। प्रयागराज जं के प्लेटफार्म सं 01 पर QR कोड स्कैनर लगाया गया है।

ई टिकट धारक  यात्री टिकट का प्रिंट आउट लेकर आयें। टिकट धारक यात्री के अतिरिक्त अन्य किसी व्यक्ति को प्लेटफार्म पर  प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।
उत्तर मध्य रेल के जन सम्पर्क अधिकारी सुनील कुमार गुप्त ने बताया कि सभी यात्रियों को गाडी के प्रस्थान समय से लगभग  01.30 से 02.00 घंटे पूर्व स्टेशन पहुचना होगा। स्टेशन परिसर में आने वाले सभी यात्रियों को मास्क पहन कर आना अनिवार्य है, बिना मास्क पहने स्टेशन परिसर में प्रवेश वर्जित रहेगा। प्लेटफार्म पर  प्रवेश एवं निकास के समय सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। जिसके लिए थर्मल स्क्रीनिंग कैमरा लगाया गया है। जिसके सामने से यात्रियों के प्लेटफार्म पर जाते समय उनके शरीर का तापमान स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा तापमान अधिक होने की स्थिति में अलार्म बजेगा और मेडिकल टीम से ऐसे यात्रियों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा, स्वास्थ्य ठीक होने की स्थिति में ही प्लेटफार्म पर  प्रवेश करने की अनुमति होगी।

सोशल डीस्टेंसिंग का अनुपालन करने हेतु स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म पर गोले बना दिए गए हैं यात्री उन्ही के अनुसार स्टेशन के अंदर प्रवेश करेंगे। यात्रियों के निकास की व्यवस्था सिविल लाइन्स साइड से की गई है निकास के समय यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी एवं अन्य आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। स्टेशन परिसर में निजी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। आने वाले सभी यात्रियों के सामान को स्टेशन के अन्दर प्रवेश करते समय सैनीटाइज किया जायेगा। प्लेटफार्म टिकट प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्लेटफार्म के अन्दर केवल  कन्फर्म टिकट धारक यात्री को ही प्रवेश की अनुमति है यात्री के साथ किसी अन्य का प्रवेश वर्जित रहेगा। यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खासी, जुखाम के लक्षण है तो ऐसे व्यक्ति को यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। ट्रेन में यात्रा करने वाले समस्त यात्रियों को यात्रा करते समय सुपाच्य भोजन,पानी, चद्दर, तकिया, कम्बल स्वयं ले आकर आये यद्यपि कैटरिंग स्टाल खुले रहेंगे पानी की बोतल एवं पैक्ड आइटम खरीदने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। स्टेशन परिसर में अनावश्यक विचरण करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित होगी ।        

                                         

                                                                                                                                            

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...