Breaking News

प्रदेश की जेलों में कोरोना विस्फोट, 70 हजार कैदियों की जांच, 1609 मिले पॉजिटिव

अशाेेेक यादव, लखनऊ। देश में लगातार कोरोना का कहर जारी है। वहीं उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीति तक सब इसके चपेट में आ चुके है। अब उत्तर प्रदेश में कोविड का संक्रमण जेलों तक पहुंच गया है।

अब तक प्रदेश की जेलों में बंद 70 हजार से ज्यादा कैदियों का कोविड-19 जांच की गई है। जिनमें 1690 बंदी है, और 59 जेल स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी कैदी व स्टाफ को पूरी तरह से जांच कराई जा रही है।

संक्रमण होने पर उनका उपचार किया जा रहा है। कैदियों और स्टाफ को संक्रमण से बचाने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

इस बीच जेल प्रशासन की तरफ से स्वस्थ बन्दियों की इम्युनिटी बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए जेलों में सुबह-सुबह योगा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रदेश की जेलों में लगभग 30 लाख मास्क तथा 2400 पीपीई किट का निर्माण किया गया है।

वहीं उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5124 कोरोना पॉज़िटिव केस पाए गए है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में एक्टिव इंफेक्शन के केस 49575 है। प्रदेश में उपचारित/स्वस्थ संक्रमितों की तादाद 1 लाख 44 हज़ार 754 है।

प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़ कर अब 73.33 हो गई है। प्रदेश में अब तक 3059 संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में 1 लाख 21 हज़ार 253 सैम्पल टेस्ट किये गए। अब तक यूपी में 47 लाख 96 हज़ार 488 सैम्पल टेस्ट किया गया है। आरोग्य सेतु एप के ज़रिए 9 लाख 99 हज़ार 421 लोगों को एलर्ट जारी हुआ है।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...