Breaking News

प्रतापगढ़ में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 9 की मौत

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जिले के वाजिदपुर में सुबह करीब 5 बजे ट्रक और स्कॉर्पियो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मारे गए लोगों में तीन महिलाएं, एक बालक भी शामिल है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग हरियाणा से बिहार जा रहे थे। हादसे की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटनस्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार से शव को बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के पीआओ त्रिलोकी पांडेय ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में ट्रक और स्कार्पियो की आमने-सामने की टक्कर हो गई है, जिसमें 9 लोग मर गए हैं। ये सभी स्कार्पियो में सवार होकर राजस्थान से बिहार जा रहे थे। पुलिस के अनुसार यह लोग बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। शवों को स्कार्पियो को काटकर बाहर निकाला गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।इस भीषण हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और हादसे में घायल हुए शख्श का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...