Breaking News

पूर्व एसओ विनय तिवारी और बीट प्रभारी केके शर्मा मुखबिरी के शक में गिरफ्तार

अशाेेेक यादव, लखनऊ। कानपुर पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले मुख्यआरोपी विकास दुबे के दो मुखबिर हो बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व एसओ विनय तिवारी और बीट प्रभारी केके शर्मा को मुखबिरी के शक में कार्रवाई की गई है।

वहीं चौबेपुर थाने के 68 सिपाहियों पर मंगलवार को लाइन हाजिर कर दिया गया था। एसओ विनय तिवारी ने ही विकास दुबे को इस बात की जानकारी दी थी कि रात में उसको पकड़ने के लिए टीम आने वाली है। इसके बाद विकास ने पुलिस पर हमला करने की योेजना बनाई और आठ पुलिस वाले इस हमले में मारे गए।

आईजी मोहित अग्रवाल और एसएसपी दिनेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि बिकरू कांड के समय चौबपुर थाने के एसओ रहे विनय तिवारी और बीट प्रभारी केके शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उनपर सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में फरार मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे से संबंध, मुठभेड़ के समय पुलिस टीम की जान खतरे में डालने और मौके से भाग जाने के मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की गई है।

वहीं जांच में सामने आया कि थाने में तैनात कई पुलिस उपनिरीक्षक, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल हिस्ट्रीशीटर दुबे के लिए मुखबिरी कर रहे थे।

कानपुर के एसएसएपी दिनेश प्रभु ने बताया कि सबूतों के आधार पर यह पाया गया है कि विनय तिवारी और केके शर्मा ने विकास दुबे को सूचना दे दी थी कि उसके घर छापेमारी होने वाली है। इसीलिए वह अलर्ट हो गया था और उसने पुलिस पर हमला कर दिया।

यही कारण था कि आठ पुलिसवालों की जान चली गई। वहीं हमीरपुर मौदहा में एसटीएफ की मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे की पत्नी शशि को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। अमर की शादी घटना के तीन दिन पहले 29 जून को हुई थी।

विकास ने गांव में ही लड़की वालों को बुलाकर शादी कराई थी। वहीं अमर दूबे की मां पहले से ही पुलिस हिरासत में है। अमर दुबे की मां क्षमा दुबे को हमलावरों को भगाने के आरोप में जेल भेजा था।

पुलिस ने बिकरू कांड के आरोपियों का पोस्टर भी जारी किया था। जिसमें संजीव दूबे और जहान यादव का नाम है। जिसके बाद पुलिस ने दोनो का गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को थाने में रखकर पूछताछ कर रही है। वहीं निलंबित विनय तिवारी को बुधवार की दोपहर चौबेपुर थाने लाया गया है और पुलिस फोर्स की निगरानी में रखा गया है।

मोस्टवांटेंड विकास दुबे की तलाश में यूपी पुलिस ने मध्यप्रदेश के शहडोल में छापा मारा था। शहडोल में रहने वाले साले राजू खुल्लर उर्फ राजू निगम के घर पर विकास के छिपे होने का शक था। पुलिस ने राजू के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया है कि विकास दुबे के साले के घर पर पुलिस टीम भेजी गई थी।

जहां से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों की माने तो विकास दुबे का खास गुर्गा पुलिस के हत्थे लगा है। उसने पुलिस को बताया की वह फरीदाबाद के होटल में ही रूका था। लेकिन छापेमारी के कुछ देर पहले ही वहां से पैदल निकला। जिसके बाद पुलिस चौंकन्नी हो गई है।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...