Breaking News

पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी की 1.85 करोड़ की सम्पत्तियों पर चलेगा बुलडोजर, UP के टॉप-33 माफियाओं में हैं शामिल

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी के टॉप 33 माफियाओं की सूची में शामिल पूर्व एमएलसी संजीव उर्फ रामू द्विवेदी गोरखपुर के चौरीचौरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने उसकी 1.85 करोड़ की सम्पत्तियों पर बुलडोजर चलाने के लिए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

माफिया रामू द्विवेदी गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र स्थित वंसहिया में भी रह चुका है। रामू की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए चौरीचौरा थाने की पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली है। रामू द्विवेदी पर हालांकि गोरखपुर जिले में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। रामू ने देवरिया और लखनऊ में आपराधिक घटनाएं की हैं। पुलिस रिकार्ड के अनुसार रामू ने बाकायदा गैँग तैयार कर रखा है। उसके गिरोह में 12 सदस्य हैं।

डीजीपी की सख्ती के बाद गोरखपुर और देवरिया की पुलिस ने रामू और उसके गिरोह के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने उसके गिरोह के एक सदस्य मनीष का गन लाइसेंस रद्द कर दिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

पूर्व एमएलसी रामू  द्विवेदी के साथ उनके तीन साथियों को उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर यहां रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने आज  यहां बताया कि रामू द्विवेदी तथा उनके तीन साथी यहां विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी के लिये देवरिया  पुलिस लगी हुई थी।

शुक्रवार की रात देवरिया पुलिस ने पूर्व एमएलसी रामू को  लखनऊ के बहुखंडी आवास के पास से गिरफ्तार किया। उनके तीन साथियों कुणाल मल्ल, बजरंगी तिवारी और मनीष मिश्र को भी देवरिया पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है।

ये लोग विभिन्न मुकदमों में वांछित थे तथा पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। चारों आरोपियों को रिमांड  मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया गया। रामू द्विवेदी तथा उनके साथियों पर आरोप है कि इन लोगों ने देवरिया निवासी तथा शराब कोरोबारी संजय केडिया पर जानलेवा हमला किया था तथा समाजसेवी निकुंज अग्रवाल के साथ मारपीट की थी। उत्तर प्रदेश के टॉप 33 माफियाओं की सूची में रामू द्विवेदी का नाम भी है।

Loading...

Check Also

लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार के खिलाफ वोट कर रही है : अखिलेश यादव

राहुल यादव, लखनऊ / आगरा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा ...