Breaking News

पूर्वी लद्दाख क्षेत्र के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन ने बढाया सैन्य जमावड़ा

अशाेेेक यादव, लखनऊ। पूर्वी लद्दाख क्षेत्र के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन का सैन्य जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। चीनी सेना एलएसी के पास सैन्य शक्ति के निर्माण में जुटी हुई है। वे नियंत्रण रेखा के पास भारी संख्या में तोपों और पैदल सेना को तैनात कर रहे है।

वहीं,भारत भी क्षेत्र में सैन्य शक्ति बढ़ा रहा है। वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में बड़ी संख्या में क्लास ए वाहनों को चीनी सेना के पीछे की पोजिशन पर देखा जा सकता है।

इन वाहनों को एलएसी के भारतीय तरफ से 25-30 किलोमीटर की दूरी पर तैनात किया गया है।भारतीय सेना अतिरिक्त सैनिकों के साथ-साथ उपकरण और हथियार भी ले जा रही है।

जैसे आर्टिलरी गन हथियार जो कि चीनी बिल्ड-अप से आक्रामक रूप से मेल खाते हैं। वहीं, भारतीय वायु सेना विवादित क्षेत्र में कड़ी हवाई निगरानी कर रही है।

भारतीय और चीनी पक्ष पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में सभी स्थानों पर बटालियन और ब्रिगेड स्तर पर एक-दूसरे से बात कर रहे हैं, जिसका अभी तक कोई परिणाम नहीं निकाला है।

सूत्रों का कहना है कि चीनी जिन स्थानों पर थे, किसी भी पोजिशन से पीछे नहीं हटे हैं। विभिन्न स्थानों पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लगातार आमना- सामना हो रहा है।

गत पांच मई को पूर्वी लद्दाख के पेगोंग झील क्षेत्र में भारत और चीन के लगभग 250 सैनिकों के बीच लोहे की छड़ों और लाठी-डंडों से झड़प हो गई थी। दोनों ओर से पथराव भी हुआ था।

इस घटना में दोनों देशों के सैनिक घायल हुए थे। इसी तरह की एक अन्य घटना में नौ मई को सिक्किम सेक्टर में नाकू ला दर्रे के पास दोनों देशों के लगभग 150 सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी। सूत्रों के अनुसार, इस घटना में दोनों पक्षों के कम से कम 10 सैनिक घायल हुए थे।

Loading...

Check Also

लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार के खिलाफ वोट कर रही है : अखिलेश यादव

राहुल यादव, लखनऊ / आगरा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा ...