Breaking News

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर प्रदेश में भी शुक्रवार से बदलेगा मौसम का मिजाज

अशोक यादव, लखनऊ। 

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के अन्य उत्तरी राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलेगा।

मौसम निदेशक के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी उत्तरप्रदेश में तेज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

रविवार और सोमवार को भी पूर्वी उत्तरप्रदेश का मौसम भी खराब होने के आसार बन रहे हैं।

कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार जताए गए हैं।

मौसम में होने वाला यह बदलाव प्रदेश के किसानों के लिए नई मुसीबत लेकर आने वाला है क्योंकि इन दिनों गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है।

तमाम किसानों की कटी हुई फसल खलिहानों में पड़ी हुई है।

आंधी-पानी से किसानों को नुकसान हो सकता है।

बुधवार को दक्षिणी-पश्चिम मानसून के पहले दीर्घकालिक पूर्वानुमान के बारे में मौसम जेपी गुप्त ने बताया कि इस बार मानसून का पैटर्न थोड़ा बदला हुआ रहेगा।

इस लिहाज से उत्तर प्रदेश में मानसून का आगमन 15 से 18 जून के 20 से 25 जून के बीच हो सकता है।

उन्होंने कहा कि पहले पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में भी मानसून सामान्य रहेगा।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...