Breaking News

रैली से किया गया बक्सवाहा जंगल बचाओ अभियान के दूसरे दिन का शुभारंभ


राहुल यादव, भोपाल : छतरपुर मे गांधी आश्रम से आज रैली शुरू हुई गांधी आश्रम के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राय ने संदेश देकर रैली को विदा किया। रैली पर्यावरण शांति मार्च के रूप में निकाली गई जिसमें विभिन्न राज्यों के लोगों ने भाग लिया। सभी प्रदेशों से आए हुए पर्यावन प्रेमी हमें हीरा नहीं हरियाली चाहिए, तन मन धन सबसे ऊपर वन एवम अन्य स्लोगन की तकतियो को हाथ मे लेकर चल रहे थे और नारे लगा रहे थे। सभी पर्यावरण प्रेमियों ने बस स्टैंड छतरपुर के पास पहुंच कर एक मानव श्रृंखला बनाई जो लोगों को यह संदेश दे रही थी कि हमें हीरा नहीं हरियाली चाहिए, प्रकृति को अगर बचाना है तो हमें जंगल को काटना नहीं बल्कि जंगल को लगाना है। ये तीन दिवसीय बक्सवाहा जंगल बचाओ अभियान पीपल नीम तुलसी के संस्थापक डॉ धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया । डॉ धर्मेंद्र कुमार 5 अगस्त से ही छतरपुर पहुंच चुके थे इस मुहिम को गति प्रदान करने के लिए उन्होंने स्थानीय जगह का मुआइना किया उसके बाद गांधी आश्रम छत्तरपुर पुर के समाजसेवियों से भी उसे मिले रणनीति तैयार की। पर्यावरण शांति मार्च के लिए सभी पर्यावरण प्रेमी छतरपुर गांधी आश्रम एकत्रित हुए और आपस में चर्चा की गई और 8 एवं 9 अगस्त के कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार हुई। उसी के अंतर्गत आज दूसरे दिन छतरपुर में सभी सामाजिक संस्थाओं , सामाजिक संगठनों ने एक साथ मिलकर जन जन जागरण परिचर्चा और बक्सवाहा जंगल बचाओ अभियान में पर्यावरण प्रेमी ने एक पटल पर आकर सभी को साथ लेकर एक रुपता बनाई। अलग-अलग प्रदेशों से आए पर्यावण प्रेमियों ने जंगल बचाओ संदेश के साथ साथ मास्क वितरण किए और करोना से बचाओ के संदेश प्रेषित किए।
शिक्षाविद् एवम सामाजिक कार्यकर्ता और अहिंसा निकेतन शैक्षणिक एवम सामाजिक कल्याण समिति भोपाल के संस्थापक अध्यक्ष डा.राजीव जैन ने बताया की जो भी साथी बक्सवाहा आने में असमर्थ रहे उन्होने अपने गांव कस्बा शहर जिले में ही इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाई है और अपने – अपने जगह पर ही वृक्षारोपण,बच्चों के साथ पर्यावरण बचाने हेतु गतिविधि रैली, नुक्कड़ नाटक,स्लोगन लेखन और हस्ताक्षर अभियान कर रहे है।
साथ ही सभी पर्यावण प्रेमी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन पत्र लिखकर भेज रहे और बक्सवाहा जंगल को बचाने की अपील कर रहे है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बिहार की डॉ नम्रता आनंद समाज सेविका एवं संस्थापिका दीदी जी फाउंडेशन, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस गो ग्रीन अभियान की राष्ट्रीय सह प्रभारी, अंकित कुमार गांधी आश्रम छतरपुर, सीमा चौहान मातृशक्ति संगठन युथ विंग समर्पण युवा संगठन सिवनी,पवन राजावत समाज सेवी छतरपुर,राकेश दीक्षित बार काउंसिल अध्यक्ष छतरपुर, सुनील दुबे वृक्ष मित्र भोपाल, राजेश यादव समाज सेवी बक्सवाहा,आनंद पटेल पर्यावरण प्रशिक्षण भोपाल,राजेंद्र कुमार समाज सेवी झांसी,ओम प्रकाश पांचाल सर्प जीव संरक्षण सीहोर, डाक्टर अभिषेक खरे पन्ना , दिनेश दिवेदी प्राकृतिक चिकित्सा भोपाल , प्रोफेसर डॉक्टर कुसुम कश्यप बॉटनी विभाग भोपाल , अश्वनी दुबे पर्यावरण विद भोपाल, अनुराग बिश्नोई पर्यावरणविद पंजाब, श्रद्धा चौहान मातृशक्ति संगठन टीकमगढ़,बीरू गांधी आश्रम ,नीलय पांडे ,देवेंद्र कुशवाहा,बॉबी तिवारी, रामबाबू तिवारी समाजसेवी यूपी की मुख्य भागीदारी रही।
डा राजीव जैन ने बताया की कल की सभी गतिविधियां बक्सवाहा जंगल में होगी जिसमे मुख्य रूप से गांव के लोगो से संवाद किया जाएगा और उनकी समस्याओं को सुनकर उन पर निराकरण के लिए विचार विमर्श किया जाएगा।साथ ही आने वाले समय में बक्सवाहा जंगल को कैसे सरंक्षित किया जाए इस पर भी रणनीति तैयार की जायेगी।

Loading...

Check Also

देश में 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव – 2024, मतगणना 4 जून को होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव – ...