Breaking News

पत्नी से हुए झगड़े के बाद सास को मारी गोली, फिर खुद को उतारा मौत के घाट

लखनऊ। गोमतीनगर थाना क्षेत्र के अलखनन्दा अपार्टमेंट में अभिषेक सिंह नामक युवक ने अपनी सास को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार लिया। इस गोलीकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया हैं। वहीं उसकी सास का उलाज चल रहा है। पुलिस को घटनास्थल से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि अभिषेक और उसकी पत्नी प्रज्ञा सिंह के बीच में रात को किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इस पर प्रज्ञा ने रात को ही अपनी मां चिंता देवी को फोनकर घर पर बुलाया था। प्रज्ञा की मां के आने पर झगड़ा और बढ़ गया और अभिषेक पहले अपनी सास को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली से मार लिया। पुलिस ने मृतक अभिषेक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक ने इस वारदात में जिस रिवाल्वर का इस्तेमाल किया था। वह लाइसेंसी है। इस गोलीकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया हैं। वहीं उसकी सास का उलाज चल रहा है। पुलिस को घटनास्थल से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुआ है।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...