Breaking News

निकाय चुनाव में होकर रहेगा परिवर्तन, महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता: प्रज्ञा सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ। उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, स्टेट सेक्रेटरी प्रोफेशनल कांग्रेस व मध्य जोन प्रभारी प्रज्ञा सिंह ने सूर्योदय भारत समाचार सेवा संवाददाता को अपने दिए एक एक्सक्लूसिव साक्षात्कार में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निकाय चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि आगामी नगर निगम चुनाव में महिलओं को टिकट वितरण में वरीयता दी जायेगी।
प्रज्ञा सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में एक तरफ नगर निगम चुनाव की तैयारी चल रही है तथा वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा भी चल रही है। इसी संदर्भ में पूरे उत्तर प्रदेश में 11 दिनों की प्रादेशिक यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसका संचालन सभी प्रान्तीय अध्यक्ष अपने अपने जोन में कर रहे हैं। जहां पर भारत जोड़ो यात्रा नहीं जा पा रही है, वहां प्रान्तीय यात्रा के माध्यम से हर जनपद से यात्रा निकाली को रुबरु किया जा रहा है, जिससे हम स्थानीय मुद्दों से अवगत होंगे। इस प्रादेषिक यात्रा के माध्यम से प्रियंका गांधी की बात भी प्रदेश के हर जनपद के नागरिकों तक पहुंचा सकेंगे। निगर निगम चुनाव के लिए निष्ठा और लगन से लगे कांग्रेस कार्यकताओ को निगर निगम चुनाव के टिकट वितरण में प्राथमिकता दी जायेगी।


योगी सरकार में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं।


श्रीमती प्रज्ञा ने आगे कहा कि भाजपा के बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के नारे से आज शर्मिंदगी पैदा होती है। आज उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाओं पर अपराध व अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव से सीख लेकर नगर निगम के चुनाव की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देने जा रही है।


श्रीमती प्रज्ञा सिंह ने आगे कहा कि आज जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है, उससे भारतीय लोकतंत्र खतरे में महसूस होता है। डराने की सियासत हो रही है, हम डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज सरकार से सवाल पूछना गुनाह जैसा लगता है। महिला विधायक होने के बावजूद महिलाओं की आवाज दबा दी जाती है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या व महिलाओं पर अपराध आज ज्वलंत मुद्दे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व केन्द्र की मोदी सरकार इन मुद्दो से मुंह छुपा रही है। यही वो भारत है जहां 1200 किसानों की जानें चली गईं। यह कैसा लोकतंत्र है और कैसा भारत मोदी जी बनाना चाहते हैैं? उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेष की जनता बदलाव चाहती है और इस गूंगी और बहरी सरकार को जगाना चाहती है।


उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने कभी जात और मजहब की सियासत नहीं की उत्तर प्रदेश में योगी-मोदी की डबल इंजन की सरकार भोली-भाली जनता को जात और मजहब में बांटने का काम कर रही है।

Loading...

Check Also

जानलेवा कोरोना वैक्सीन मामले को सुप्रीमकोर्ट स्वतः संज्ञान में ले, दोषी लोगों पर चलाए नरसंहार का मुकदमा – रामगोविंद चौधरी

  अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय ...