Breaking News

भाजपा की सीधी टक्कर कांग्रेस से: अशोक सिंह

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ। नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की लड़ाई सपा, बसपा से न होकर कांग्रेस से होगी क्योंकि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में उखाड़ कर फेंक सकती है। यह बात प्रदेश कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज एवं प्रवक्ता अशोक सिंह ने कही। उन्होंने कहा निकाय चुनाव में इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से काफी बेहतर होगा।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान समय में देश व प्रदेश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों एवं कार्यशैली से पीड़ित है 1 राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा चलाई जा रही है जिसमें पीड़ित जनता उनसे मिलकर अपना दुख दर्द साझा कर रही। ऐसे में हम सभी को एकजूट होकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की चलाई जा रही भारत जोड़ों यात्रा के मूल उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। वर्तमान समय में डेंगू, चिकुनगुनिया ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की हालात ध्वस्त कर दी है लोगों को अस्पतालों में उचित इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। देश प्रदेश में भाजपा को डबल इंजन की सरकार तथा नगर निकाय में भाजपा के प्रचंड बहुमत होने के बावजूद भी शहरों में एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग तक नहीं हो पा रही है। नगर निकाय व महापालिका प्रदेशवासियों को बुनियादी सुविधायें तक नहीं दे पा रही है। ऐसी स्थिति में नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को सफलता प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है। आए दिन महिलाओं, किशोरियों पर अत्याचार की घटनायें योगी सरकार की महिला सुरक्षा नीति की पोल खोल रही हैं। एक सर्वे के मुताबिक यूपी में प्रतिदिन 12 रेप की घटनायें घट रही हैं जिसे देखकर यह लगता है कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो चुका है। प्रदेश में जीरो टालरेंस पर क्राइम का दावा करने वाली योगी सरकार विफल साबित हो चुकी है।

Loading...

Check Also

मोदी सरकार देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है, सावधान रहें – रामगोविंद चौधरी

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष उत्तरप्रदेश रामगोविंद चौधरी ...