Breaking News

देश में मोदी लहर, भाजपा को मिलेगी 282 से अधिक सीटें: प्रकाश जावड़ेकर

नई दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 282 से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 282 सीटें जीतीं थीं। हमें पूरा भरोसा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में यह संख्या इससे अधिक ही रहेगी। जावड़ेकर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह मोदी सरकार ही है जो आतंकवाद का मुकाबला कर सकती है और देश को मजबूत नेतृत्व दे सकती है। उन्होंने पार्टी की ‘कमल संदेश बाइक महारैली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

केंद्रीय मंत्री रैली में राजस्थान के पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी के साथ बाइक पर बैठे। पार्टी राज्य भर में ये रैली आयोजित कर रही है। केंद्रीय सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व अन्य नेताओं ने अलग अलग स्थानों पर इन रैलियों में भाग लिया। हमें पूरा भरोसा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में यह संख्या इससे अधिक ही रहेगी। जावड़ेकर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह मोदी सरकार ही है जो आतंकवाद का मुकाबला कर सकती है और देश को मजबूत नेतृत्व दे सकती है। उन्होंने पार्टी की ‘कमल संदेश बाइक महारैली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय मंत्री रैली में राजस्थान के पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी के साथ बाइक पर बैठे। पार्टी राज्य भर में ये रैली आयोजित कर रही है। केंद्रीय सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व अन्य नेताओं ने अलग अलग स्थानों पर इन रैलियों में भाग लिया।

Loading...

Check Also

भाजपा संविधान बदलना चाहती है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / श्रावस्ती / फ़ैजाबाद / सुल्तानपुर / अम्बेडकरनगर : समाजवादी ...