Breaking News

देश के शीर्ष 10 पुलिस थानों की घोषणा, मुरादाबाद का कांठ 8वें स्थान पर

अशाेक यादव, लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को साल 2020 के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में मणिपुर का थाना थौबल शीर्ष पर है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का कांठ थाना आठवें स्थान पर है।

राज्य जिला
1 मणिपुर थौबल
2 तमिलनाडु सलेम सिटी
3 अरुणाचल प्रदेश चांगलांग
4 छत्तीसगढ़ सूरजपुर
5 गोवा दक्षिण गोवा
6 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह उत्तर और मध्य अंडमान कालीघाट
7 सिक्किम पूर्वी जिला      पाकयोंग
8 उत्तर प्रदेश मुरादाबाद कांठ
9 दादर और नगर हवेली दादर और नगर हवेली       खानवेल
10 तेलंगाना करीमनगर       जम्मीकुंटा टाउन पीएस

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के कच्‍छ में साल 2015 में डीजीपी रैंक के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि पुलिस थानों के चयन के लिए उपयुक्‍त मानकों को बनाया जाना चाहिए और लोगों से थानों के बारे में प्राप्‍त प्रतिक्रि‍या के आधार पर उनके प्रदर्शन का आकलन किया जाए। इस साल यह सर्वे कोरोना काल जैसे कठिन समय में गृह मंत्रालय की देखरेख में कराया गया है।

हालांकि सरकार की तरफ से जारी दिशानिर्देशों के तहत यह सर्वे किया गया और थानों की रैंकिंग की गई। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले हजारों पुलिस थानों का सर्वे किया गया जिसके बाद यह लिस्ट तैयार की गई है। इनमें कई दूर दराज के पुलिस स्टेशन शामिल हैं।

लक्ष्य था कि देश के 16,671 थानों में से देश के 10 सबसे बेहत पुलिस स्टेशन का चयन किया जाए। इनका चयन आंकड़ों के अध्य्यन और लोगों की राय जानने के बाद किया गया है। इन थानों की लिस्ट संपत्ति अपराध, महिलाओं के खिलाफ अपराध, दुर्बल जनों के खिलाफ अपराध और लापता लोगों और मृतकों के मामलों के आधार पर किया गया है।

•महिलाओं के प्रति अपराध
•समाज के कमजोर वर्गों के प्रति अपराध
•गुमशुदा लोग, खोजे गए लोग लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी हैं और अज्ञात शव
अंतिम मानक को इसी वर्ष शुरू किया गया है। प्रत्‍येक राज्‍य से शुरू में जिन पुलिस थानों का चयन किया गया था उनकी संख्‍या इस प्रकार है-
•प्रत्‍येक राज्‍य जहां 750 से अधिक पुलिस थाने हैं, 3 पुलिस थानों का चयन
•सभी राज्‍यों और दिल्‍ली से दो थानों का चयन
•प्रत्‍येक संघ शासित प्रदेश से एक थाने का चयन
रैंकिंग प्रक्रिया के अगले चरण के लिए 75 पुलिस थानों को चुना गया।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...