Breaking News

दहेज में कार न मिलने से नाखुश ससुरालियों ने विवाहिता को किया प्रताड़ित, परिचित से कराया दुष्कर्म

देहरादून: एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि दहेज में कार नहीं दिए जाने से उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। यहीं नहीं महिला का आरोप है कि ससुरालियों के एक परिचित ने उसके साथ ससुरालियों की शह पर दुष्कर्म भी किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर अन्य आरोपों की जांच शुरू कर दी है। मंगलौर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसने अपनी पुत्री का विवाह एक अप्रैल 2018 को मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक के साथ किया था। शादी के दौरान उन्होंने 10 लाख रुपए नगद, सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान भी दिया था। आरोप है कि दहेज में कार नहीं दिए जाने से ससुराल के लोग नाखुश थे।

इसकी वजह से उसकी बेटी का उत्पीड़न करते आ रहे थे। आरोप है कि विवाहिता को आए दिन दहेज न देने पर उत्पीड़न किया जा रहा था। कई बार उसके साथ मारपीट भी गई। आरोप है कि ससुराल के एक परिचित व्यक्ति ने उनकी शह पर महिला से दुष्कर्म किया। विवाहिता की हालत खराब होने के बाद उसके परिजन उसे घर ले आए और उसका उपचार कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति, ससुर, सास, ननद और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा का कहना है कि दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Loading...

Check Also

कालीबाग कब्रिस्तान में गरीबों के रॉबिनहुड मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पुत्र उमर अंसारी अपने पिता मुख़्तार की मूंछों को ऊपर की ओर करता हुआ सूर्योदय ...