Breaking News

तेल और गैस की बढ़ती कीमतों पर बोलीं प्रियंका, कहा- सरकार की संवेदनहीनता से बढ़े दाम

अशाेक यादव, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार की संवेदनहीनता के कारण ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में इजाफा हो रहा है। प्रियंका गांधी ने केन्द्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि दोनों की बेरुखी के कारण ही आम आदमी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

केन्द्र सरकार की संवेदनहीनता, ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण ही आम आदमी की हालत इतनी दयनीय हो गई है। असम के नागरिकों को अब यह बात समझ में आ गई कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए मतदान क्यों जरूरी है। उन्होंने राज्य के युवाओं के भविष्य को खतरे में डालने के लिए राज्य की भाजपा सरकार की भी आलोचना की।

प्रियंका गांधी ने कहा कि असम में युवाओं के लिए रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं लेकिन भाजपा की कार्यशैली की वजह से चारों तरफ बेरोजगारी का आलम है और राज्य के युवाओं की हालत दयनीय हो गई है।

उन्हें अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता ने आगामी विधानसभा में महागठबंधन की जीत पर भरोसा जताते हुए कहा कि इस बार यह परिवर्तन अवश्यंभावी है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी आज से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...