Breaking News

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झगड़ा, 3 कैदी घायल, 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में फिर कैदियों के बीच झगड़ा हो गया। इस बार कैदियों के बीच झगड़े के दौरान ब्लेड का प्रयोग किया। जिससे तीन कैदी घायल हो गए। एक घायल को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल कैदियों में से 2 को सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार  फिलहाल यह सभी कैदी खतरे के बाहर बताए जा रहे हैं। तीनों घायल कैदी जेल नंबर-1 में बंद हैं। इस मामले में जेल में ही बंद 4 कैदियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना शनिवार की है। हरि नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Loading...

Check Also

ऑपरेशन एक्सीलेंस में APSEZ बना रहा है नए कीर्तिमान, देश के कुल कार्गो का 27%, घरेलू कार्गो वॉल्यूम 21% बढ़ा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : साल 2024 में एपीएसईज़ेड ने रिकॉर्ड 420 एमएमटी कार्गो को ...