Breaking News

ड्रेस की वजह से परेशान हुईं हिना खान, तो रणवीर सिंह ने थामा हाथ

टीवी एक्ट्रेस हिना खान हाल ही में एक इवेंट को अटेंड करने पहुंची। इस इवेंट में हिना को सम्मानित भी किया गया। हाल ही में अब उन्होंने इस इवेंट की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। वहीं इवेंट में हिना के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वह शायद ही कभी भूल पाएंगी। दरअसल, जहां हिना अवॉर्ड लेकर स्टेज से नीचे उतर रही थीं तब उनकी ड्रेस की वजह से उनको उतरने में काफी दिक्कत हुई। तभी उनकी मदद के लिए रणवीर सिंह आगे बढ़े और उन्होंने हिना का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज से नीचे उतरने में मदद की। रणवीर अक्सर सभी एक्ट्रेस के साथ काफी कूल अंदाज में नजर आते हैं और कभी उनको अनकम्फर्टेबल महसूस नहीं होने देते। रणवीर की इस बात को देखते हुए फैंस लगातार ट्वीट कर रहे हैं।

फैंस का कहना है कि, ‘रणवीर सिंह ने यह साबित कर दिया है कि वो वाकई एक जेंटलमैन हैं। ना केवल फैंस बल्कि हिना खान ने भी रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर तारीफ की है। हिना खान ने अपने एक फैंन के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ये तो एक ऑववव.. मूमेंट था। रणवीर सिंह आप वाकई एक जेंटलमैन हो। सिम्बा के लिए मेरी तरफ से आपको शुभकामनाएं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म लाइन्स को लेकर बिजी हैं। वहीं रणवीर सिंह इस समय अपनी नई फिल्म श्सिम्बाश् की प्रमोशन कर रहे हैं।

Loading...

Check Also

शेमारू उमंग के पहले ओरिजिनल शो ‘किस्मत की लकीरों से’ ने पूरे किए 500 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू एंटरटेनमेंट के प्रमुख एफटीए चैनल, शेमारू उमंग, मूल प्रोग्रामिंग ...