Breaking News

जी-7 बैठक में भारत, रूस, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया को भी शामिल होने का दिया जाएगा न्यौता: डोनाल्ड ट्रम्प

अशाेेेक यादव, लखनऊ। अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनिया के 7 सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्तियों के संगठन जी-7 की बैठक सितंबर तक के लिए टाल दी है। ट्रम्प ने भारत समेत चीन के धुर विरोधी देशों को भी इसमें शामिल करने का संकेत दिया है।

जी-7 का सम्मेलन जून महीने में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाला था। लेकिन आखिरी वक्त में ट्रम्प ने इसे स्थगित कर दिया।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने ऐलान किया है कि सितंबर में होने वाली जी-7 बैठक में भारत, रूस, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया को भी शामिल होने का न्यौता दिया जाएगा।

संवाददताओं के साथ एक संक्षिप्त वार्ता में ट्रम्प ने जी-7 को जी-10 या जी-11 कहकर संबोधित किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, आज दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है, मुझे नहीं लगता कि जी-7 उसका सही तरीके से प्रतिनिधित्व करता है। ये समूह अब पुराना पड़ गया है।

बता दें कि कोरोना संकट के बाद से ही राष्ट्रपति ट्रम्प चीन के खिलाफ आक्रामक हैं। ट्रम्प का आरोप है कि चीन ने इस महामारी की सही जानकारी समय रहते दुनिया के साथ साझा नहीं की।

जिससे अमेरिका सहित पूरी दुनिया को भयंकर संकट का सामना करना पड़ रहा है। चीन को सबक सिखाने के लिए अमेरिका को भारत के सहयोग भी जरूरत है। इसीलिए राष्ट्रपति ट्रम्प भारत के समर्थन में कई बयान दे चुके हैं।

जी-7 में शामिल देश

बता दें कि जी-7 दुनिया के ऐसे 7 देशों का एक समूह है, जिन्हें सबसे ज्यादा विकसित और उन्नत अर्थव्यवस्थाएं माना जाता है। इसमें अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली और जापान शामिल हैं।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...