Breaking News

जिनको चरणामृत लेना नहीं आता, वह आजकल चंदन लगा रहे हैं: नड्डा

अशाेक यादव, लखनऊ। भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को जनपद की तीन विधानसभाओं में ताबड़तोड़ जनसभाएं की। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार करते हुए मुस्लिम मतदाताओं को भी साधने का काम किया। प्रदेश की तरक्की गिनाते हुए नड्डा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। सपा मुखिया पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि आज अखिलेश मंदिर जा रहे हैं। घंटी बजा रहे हैं, जिनको चरणामृत लेना नहीं आता वह आज-कल चंदन लगा रहे हैं। यही अखिलेश का असली चेहरा है।

जेपी नड्डा सबसे पहले अयोध्या विधानसभा के फतेहगंज स्थित क्षेत्रिय बोर्डिंग में जनसभा करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है अब सबकी इच्छा पूरी होने जा रही है। भाजपा वैचारिक पार्टी है विचारों की पार्टी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था तीन तलाक हटाना चाहिए। किसी में दम नहीं था। मोदी ने पार्लियामेंट में वोट के आधार पर तीन तलाक को समाप्त किया। पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान व इराक में तीन तलाक लागू नहीं है। यह हमारा ही देश था जहां पर तुष्टीकरण को लेकर तीन तलाक लागू था। अयोध्या में राम मंदिर हो या दीपोत्सव सब मोदी की देन है। महिला बुजुर्ग किसान युवा की चिंता करने वाली हमारी पार्टी है। गरीबों व असहायों की चिंता मोदी ने की।

लॉकडाउन के दौरान गरीबों व 20 करोड़ बहनों के खाते में 500-500 भेजे गए। मोदी देश की तकदीर बदलने के लगे हैं तो योगी उत्तर प्रदेश की। किसानों के लिए किसी ने इतना नहीं किया जितना मोदी ने किया। उन्होंने कहा कि मेरा निवेदन है भाजपा के साथ-साथ निषाद पार्टी अपना दल के प्रत्याशियों को भी जिताये। पंजाब के मुख्यमंत्री ने बोला था यूपी के भइयों को पंजाब में घुसने मत देना। इस तरह की लोग भाषा बोलते हैं। अयोध्या में जनसभा करने के बाद नड्डा ने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। साथ ही मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...