Breaking News

जाने छुहारे के फायदे, छुहारे का दूध के साथ ऐसे करें सेवन, गंभीर बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

छुहारे के फायदे अनगिनत होते हैं। सर्दियों में अक्सर आपने लोगों को बादाम,अखरोट और कई सारे ड्राईफ्रूट्स का सेवन करते देखा होगा। क्योंकि अधिकतर ड्राईफ्रूट्स की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म बनाए रखते हैं। लेकिन आपने कभी ड्राईफ्रूट्स यानि बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट के अलावा छुहारे के फायदे के बारे में सुना है। आपको बता दें कि छुहारा, खजूर के सूखने के बाद बनता है। प्राचीन काल से ही हमारे यहां लोग छुहारे का सेवन करते आ रहे हैं। जहां गर्मियों में छुहारे के सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, तो वहीं सर्दियों में इसके छुहारे के फायदे बढ़ जाते हैं। क्योंकि ये शरीर को गर्माहट देने के साथ ही डायबिटीज, साइटिका, कब्ज समेत कई सारी गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। आयुर्वेद में छुहारे के फायदे का विस्तृत रूप से उल्लेख मिलता है। इसलिए आज हम आपको छुहारे के फायदे के बारे में बता रहें हैं। जिससे आप छुहारे का सेवन करके खुद को सेहतमंद बना सकते हैं और कई सारी गंभीर बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।
छुहारे के फायदे (Dry Dates Benefits)
1. छुहारे के फायदे – डायबिटीज़ (Diabetes)
डायबिटीज़ यानि शुगर की बीमारी में अक्सर लोगों को मीठा खाना मना होता है, लेकिन ऐसे में अगर सर्दियों या त्यौहारों पर मिठाई की जगह सीमित मात्रा में खजूर का हलवा या छुहारे का हलवा खाया जाए, तो वो नुकसान नहीं करेगा। क्योंकि छुहारे और खजूर प्राकृतिक रूप से मिठास लिए होते हैं और इनमें में गन्ने से बनने वाली चीनी के साइड इफेक्ट्स नहीं पाए जाते हैँ।
2. छुहारे के फायदे – मासिक धर्म (Periods)
हर महीने महिलाएं मासिक धर्म (Periods) की समस्या का सामना करती हैं। जिसमें उन्हें पेट दर्द, कमर दर्द के साथ ही पैरों में ऐंठन की परेशानी से गुजरना पड़ता है। ऐसे में अगर रोजाना छुहारे का सेवन किया जाए, तो मासिक धर्म (Periods) के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही मासिक धर्म खुलकर आता है।
3.छुहारे के फायदे – साइटिका(Sciatica)
साइटिका पैरों से लेकर कमर तक होने वाले दर्द को साइटिका कहा जाता है। कई बार साइटिका के रोगियों में कमर से नीचे का हिस्सा या तो सुन्न हो जाता है या उस में सूजन आ जाती है। ऐसे में अगर साइटिका के रोगी नियमित रूप से छुहारे का सेवन करते हैं, तो इसमें लाभ मिलेगा। लेकिन साइटिका(Sciatica) के दर्द को पूरी तरह से खत्म करने के लिए एक्सरसाइज और डाइट का भी रखना जरूरी है।
4.छुहारे के फायदे – रक्तचाप (Blood Pressure)
अगर आप बार-बार घटते (कम) रक्तचाप की बीमारी से परेशान है, तो आपको नियमित रूप से 3-4 छुहारे को गर्म पानी में धोकर, फिर गुठली निकाल दें। इसके बाद गाय के गर्म दूध के साथ उबाल लें। उबले हुए दूध को सुबह-शाम सेवन करने से कुछ ही दिनों में कम रक्तचाप से छुटकारा मिल जाएगा।
5. छुहारे के फायदे – कब्ज (Constipation)
अगर आप रोजाना कब्ज की बीमारी समस्या से परेशान रहते हैं। तो इसे दूर करने के लिए बस सुबह-शाम 3 छुहारे खाने के बाद गर्म पानी पी लें, कब्ज में आराम मिलेगा।
6. छुहारे के फायदे – बिस्तर पर पेशाब (Urine on bed)
आपका बच्चा भी रात को सोते समय अक्सर बिस्तर पर पेशाब कर देता है। तो इस समस्या को खत्म करने के लिए आपको बच्चे को रोजाना दिन में 2 छुहारे खिलाएं या रात को छुहारे वाला दूध पिलाएं। इससे शरीर में ताकत भी आती है।
7. छुहारे के फायदे – खांसी (Cough)
सर्दियों में अक्सर ठंड की वजह से लोगों को खांसी हो जाती है। ऐसे में अगर छुहारे को घी में भूनकर दिन में 2-3 बार सेवन करें। तो खांसी, छींक, जुकाम और बलगम में राहत मिलती है।
8. छुहारे के फायदे – आंखों के रोग(Eye Disease)
आंखों में इंफेक्शन की वजह से कई बार सर्दियों में आंखों के रोग(Eye Disease) यानि गुहेरी निकल आती है। तो ऐसे में खजूर या छुहारे की गुठली का लेप बनाकर गुहेरी वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है। इसके साथ ही लगातार छुहारे का सेवन करने से रात में न दिखने वाली परेशानी में भी लाभ मिलता है।
9.छुहारे के फायदे – सांस की बीमारी (Respiratory Disease)
सर्दियों में अक्सर लोगों को ठंड की वजह से सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है। जिसे आप रोजाना छुहारे का सेवन करके आसानी से खत्म कर सकते हैं। क्योंकि छुहारे खाने से फेफड़े मजबूत बनते हैं।जिससे सांस की बीमारी (Respiratory Disease) में राहत मिलती है।
10.छुहारे के फायदे – एलर्जी (Allergy)
सर्दियों में ठंड की वजह से कई लोगों के शरीर में इंफेक्शन की वजह से एलर्जी (Allergy) हो जाती है। ऐसे में अगर आप छुहारे और खजूर का सेवन करते हैं, तो इससे कुछ ही दिनों में आराम मिलता है। क्योंकि छुहारे में ऑर्गेनिक सल्फर पाया जाता है। जो मौसम के बदलने पर होने वाली एलर्जी (Allergy) को रोकता है। 2002 में हुई एक स्टडी के मुताबिक इस में पाए जाने वाले सल्फर कंपाउंड से एलर्जी (Allergy) जैसी कई बीमारियां को जड़ खत्म करने में सहायक होता है। जानिए छुहारे के अन्य फायदे के बारे में
सर्दी-जुकाम
सर्दी की वजह से आपको भी सर्दी-जुकाम की परेशानी का सामना करना पड़ता है। तो ऐसे में आप दिन में चार से पांच छुहारे दूध में डालकर सेवन करें।
मजबूत हड्डियां
अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं या आप हड्डियों के रोग से पीड़ित हैं, तो ऐसे में छुहारे का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। क्योंकि इसमें कैल्शियम, मेगनीज, कोपर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। जिससे शरीर की हड्डियां को मजबूत बनती है।
वजन बढ़ाता में मदद
आप अपने घटते वजन से परेशान हैं और दवाईयों के सेवन के बिना ही वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो दूध के साथ छुहारे खाना बेहद फायेदमंद रहेगा। इससे आपका वजन बढ़ने के साथ ही शरीर भी मजबूत बनेगा।
पुराने घाव
अगर आप किसी पुरानी चोट या पुराने घाव से लंबे समय से परेशान हैं तो ऐसे में अगर आप खजूर या छुहारे की गुठली को जलाकर भस्म बना लें और फिर घावों पर इस भस्म को लगाने से घाव जल्दी भर जाते हैं।
बालों में जुएं होना
अगर आप बच्चों के बालों में होने वाले जुएं को बिना साइड इफेक्ट्स के खत्म करना चाहती हैं, तो ऐसे में छुहारे या खजूर की गुठली को पानी में घिसकर बालों पर लगाने से बालों की जुएं मर जाती हैं।

Loading...

Check Also

अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर द्वारा रेक्टल कैंसर के पहले एकीकृत अंग और रोग-विशिष्ट कार्यक्रम का अनावरण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर (एपीसीसी) ने हाल ही में अपोलो ...