Breaking News

जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में बसपा मना रही मायावती का जन्मदिन

अशाेक यादव, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। बसपा इस खास मौके को ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाएगी। मायावती अपने जन्मदिन पर लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगी।

इस प्रेस कांफ्रेंस पर वो ‘मेरे संघर्षमय जीवन व बसपा मूवमेंट का सफरनामा’ के 17वें भाग और उसके अंग्रेजी संस्करण का विमोचन करेंगी। ऐसी संभावना है कि इस अवसर पर वो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी करें। बसपा इस बार बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।

मायावती के जन्मदिन के खास मौके पर आज उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी। इससे पहले रविवार को उन्होंने 403 विधानसभा सीटों के प्रभारियों की बैठक ली थी। इस बार पार्टी बिना गठबंधन के अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।

 

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...