Breaking News

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने किशोरी को जिंदा जलाने का किया प्रयास…

सीतापुर : सीतापुर के शहर कोतवाली इलाके में बुधवार देर शाम छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि उसने इससे पहले दुष्कर्म करने की भी कोशिश की थी। झुलसी किशोरी को पुलिस ने सदर अस्पताल भर्ती कराया है। हालत ज्यादा बिगड़ने पर बुधवार देर रात सीतापुर जिला अस्पताल से पीड़िता को हजरतगंज पार्क रोड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल) रेफर किया। इस घटना का सीएम ने गुरुवार को संज्ञान लिया। इसके चलते एडीजी राजीव कृष्ण सिविल अस्पताल लखनऊ में भर्ती पीड़िता से मिलने पहुंचे। लड़की के परिवार वालों ने एडीजी से जल्दी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है। पीड़िता की मां ने एडीजी से कहा कि आरोपी को कड़ी सजा दिलवाई जाएं। उन्होंने सीतापुर पुलिस पर टालमटोल का आरोप भी लगाया। उन्होंने बताया कि जब घटना की रिपोर्ट लिखाने सीतापुर कोतवाली गई तो वहां पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। बताते गया कि शहर कोतवाली इलाके में रहने वाली किशोरी को मंगलवार शाम गोलू ने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया था।

असफल हो जाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम किशोरी अपने घर में छोटे भाई के साथ मौजूद थी। दबंग केरोसिन का तेल लेकर घर में दाखिल हुआ और उस पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा दी। शोर सुन पहुंचे पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया और पुलिस को फोन कर दिया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि गुल्लू पिछले कई दिनों से उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर मंगलवार दोपहर उसने उदुष्कर्म का प्रयास भी किया। वहीं गांव में युवती व आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग की बात भी कही जा रही है। मामले में इंस्पेक्टर अंबर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...