Breaking News

छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव 2018 दूसरा चरण : गृहमंत्री ने कहा- कांग्रेस बिना दूल्हे की बारात लेकर चल रही है

रायपुर , छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज  पत्रकार वार्ता के दौरान कहा, पहले चरण के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन का असर देखने को मिला है। अक्सर लंबे समय तक सरकार में रहने वालों के प्रति लोगों के विश्वास कम हो जाते हैं। लेकिन डॉ. रमन पर 15 वर्षो बाद आज भी छत्तीसगढ़ की जनता को उन पर विश्वास है। डॉ. सिंह ने उस विश्वास को बनाए रखा है और जनता दूसरी पार्टी पर भरोसा करना भी नहीं चाहती। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए ​श्री सिंह ने कहा, कांग्रेस छत्तीसगढ़ में बिना दूल्हे की बारात लेकर चल रही है इतनी ज्यादा कांग्रेस की हालत खराब है।उन्होंने की सबसे बड़ी वजह कांग्रेस में एकता का न होना है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन की तारीफ करते हुए श्री सिंह ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में जो परिवर्तन लाने का वादा किया था उसे पूरा किया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस का घोषणा पत्र का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस अपना भरोसा खो चुकी है। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में बहुत कमजोर है। वह अपना नेता नहीं चुन पा रही है। उसकी हालत ऐसी है कि बिना नेता के ही वह बारात लेकर चली है।

सिंह ने कांग्रेस के शासन काल और बीजेपी के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि तब के छत्तीसगढ़ में और आज के छत्तीसगढ़ में बहुत कुछ बदल गया है। आज प्रदेश की स्थिति बेहतर है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर वार कहते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उनके घोषणा पत्र का औचित्य क्या है। कांग्रेस ने तो सत्तर के दशक में भी गरीबी हटाने का वादा किया था, लेकिन वह गरीबों को और गरीब बनाते गए। बैंकों के राष्ट्रीकरण को लेकर भी सिंह ने कांग्रेस को घेरा। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को दिवालिया बैंक की तरह बताया।

वहीं किसानों के एमएसपी को लेकर भी कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने किसानों का हाल बेहाल कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद अंतिम चरण में है, जल्द ही हम नक्सलवाद मुक्त होंगे। सरकार इस दिशा में बेहतर काम कर रही है। अब अधिकांश नक्सली सरेंडर कर रहे हैं।

Loading...

Check Also

आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने फिर से लहराया परचम

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, रेणुकूट। आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के कक्षा बारहवीं के छात्रों ने एक ...