Breaking News

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: नई सरकार के स्वागत के लिए मंत्रालय को सजाने का कार्य शुरु

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान होने के बाद अब मतगणना को एक सप्ताह शेष है। नई सरकार के स्वागत के लिए मंत्रालय को सजाने का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कमरों की साज सज्जा के साथ यहां के फर्नीचरों को बदलने का क्रम शुरू हो गया है। मंत्रालय के रजिस्ट्रार भगवान सिंह कुशवाहा ने बताया कि मंत्रालय नई सरकार के स्वागत के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कमरों की साज सज्जा के साथ साफ सफाई कराई जा रही है। पांच साल पुराने फर्नीचरों को बदलने और सुधारने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय में मंत्रियों के कमरों की तरफ अधिक ध्यान दिया जा रहा है। यहां सभी कमरों की पोताई और अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। 11 दिसंबर को मतगणना के बाद यहां नई सरकार की स्थिति स्पष्ट होने के पूर्व इन कार्यों को पूरा किया जाएगा।
वहीं सामान्य प्रशासन विभाग की देखरेख में मंत्रियों के स्टॉफ और अन्य मामलों में तत्काल कर्मी उपलब्ध कराने के लिए भी पुल तैयार किया गया है। यहां मंत्रालय के कर्मियों से और अन्य स्टॉफ की पूर्ति के लिए भी मांगे जाने पर मंत्रियों को जल्द उपलब्ध कराया जा सके, इसके लिए भी सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयारी कर ली है। मंत्रियों के साथ यहां संसदीय सचिवों को भी कमरे उपलब्ब्ध कराए गए थे। वहां भी रंगाई पोताई के कार्य कराए जा रहे हैं। हर ब्लॉक के मंत्रियों के फ्लोर को साफ किया जा रहा है। बताया गया है कि आने वाले एक दो दिनों में सारा कार्य पूरा करा लिया जाएगा।

Loading...

Check Also

भाजपा संविधान बदलना चाहती है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / श्रावस्ती / फ़ैजाबाद / सुल्तानपुर / अम्बेडकरनगर : समाजवादी ...