Breaking News

छत्तीसगढ़: चुनाव प्रचार करने पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर हमला, बोले- कांग्रेस के 3 साल के कुशासन के बाद जनता ने किया बदलाव

छत्तीसगढ़: योगी आदित्यनाथ ने शिवरतन के पक्ष में रविवार को चुनावी सभा ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिवरतनशर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया और कहा कि आज से पन्द्रह वर्ष पहले छत्तीसगढ़ की स्थिति बीमारू प्रदेश के रूप में थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तीन साल के कुशासन के बाद छत्तीसगढ़ की जनता ने बदलाव किया और भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाया। उन्होंने कांग्रेस को नेतृत्व विहीन पार्टी बताया और कहा कि कांग्रेस के पास कोई नेता ही नहीं है। नक्सलवाद के पीछे कांग्रेस के कुशासन का हाथ है।

उन्होंने चुटकी लेते हुये कहा कि कांग्रेस ने न सुधरने की कसम खायी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह की नीतियों की तारीफ की। रमन सिंह ने प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि लाई है। शिवरतनशर्मा की पिछले पांच वर्ष की कार्यकाल की सराहना की और उन्हें एक बार और मौका देने की अपील की। पूरे देश की भावना छत्तीसगढ से जुडी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया है।

योगी ने कहा कि चौथी बार डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा प्रत्याशी शिवरतनशर्मा ने कहा कि भाटापारा व सिमगा विकासखंड में विकास कार्य हुये हैं। भाटापारा शाखा नहर के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं ने 96–97 से शुरू संघर्ष किया, भाटापारा शाखा नहर का भूमिपूजन 30 जनवरी 1976 को प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल ने किया था। यह कार्य पांच वर्ष में पूरा होना था।

इससे 272 गांवों की 74 हजार हेक्टेयर जमीन में सिंचाई की व्यवस्था होगी। वह अब 43 वर्ष बाद पूरा होने वाला है। भाटापारा में शाखा नहर में पानी अंतिम छोर करही बाजार तक आ गया है। इस कार्यक्रम में बडी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी सहित नगर के जनमानस उपस्थित थे। योगी आदित्यनाथ ने अपना भाषण 4बजकर 45 मिनट पर समाप्त किया और जनता का आभिवादन कर सीधे हैलीपेड के लिये रवाना हो गये।

Loading...

Check Also

भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है, अब संविधान बदलने की कोशिश कर रही है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, रसूलाबाद / बेला / कन्नौज लोकसभा क्षेत्र : समाजवादी पार्टी के ...