Breaking News

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह बोले- हमारी सरकार ने बाघा बॉर्डर से पाक की महंगाई दर को भारत में घुसने नहीं दिया

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले के ढालपुर के ऐतिहासिक भगवान रघुनाथ मैदान में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी रैली को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में चुनावी रैली की। राजनाथ सिंह ने कहा कि रामस्वरूप शर्मा पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा है। वे नियमित रूप में संसद में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि 2004 और 2019 में महंगाई कभी चुनावों में मुद्दा नहीं बनी क्योंकि भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ने नहीं दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने बाघा बॉर्डर से पाकिस्तान की महंगाई दर को भारत में नहीं घुसने दिया।अपने 38 मिनट के भाषण में राजनाथ सिंह ने कहा कि देशद्रोह का कानून ऐसा बनेगा कि देशद्रोहियों की रूह कांप उठे। राजनाथ सिंह की आज कुल पांच रैलियां हैं। बाकी चार रैलियां पंजाब में हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर ढालपुर मैदान में उतरा और सीधे रैली स्थल पर पहुंचा। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि रैली में जिलाभर से करीब 15 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  राजनाथ सिंह ने कहा कि रामस्वरूप शर्मा पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा है। वे नियमित रूप में संसद में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि 2004 और 2019 में महंगाई कभी चुनावों में मुद्दा नहीं बनी क्योंकि भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ने नहीं दी।

Loading...

Check Also

भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है, अब संविधान बदलने की कोशिश कर रही है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, रसूलाबाद / बेला / कन्नौज लोकसभा क्षेत्र : समाजवादी पार्टी के ...