Breaking News

घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा

सूर्योदय राशि : ०८/११/२०१७ : मेष – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ द्विधायुक्त रहेगा। छोटे प्रवास का योग है। महिलाएं वाणी पर संयम रखें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता-पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। वृषभ – स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। वाणी पर संयम रखें। धन खर्च होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

मिथुन – आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। अधिक खर्च पर संयम रखें। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क – सहयोगियों के साथ अनबन हो सकती है। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र का आगमन हो
सकता है।

सिंह – नए कार्यों का आरंभ आज न करें। स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा, जो कि लाभदायी होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। धनप्राप्ति के योग हैं।

कन्या– पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

तुला – नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात करने का प्रसंग उपस्थित होगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। विदेश में रहते मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। व्यवसाय या नौकरी पर सहकर्मियों की ओर से सहकार कम रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

वृश्चिक– नए कार्यों का प्रारंभ न करें और क्रोध पर संयम रखें। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। वस्‍त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। माता से धन की प्राप्‍ति हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से निवेश कर सकते हैं।

धनु – विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक तथा तार्किक विचार-विनिमय होगा। भागीदारी से लाभ होगा। सम्मान और ख्याति मिलेगी। नौकरी में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मकर – घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को कानूनी परेशानी हो सकती है। विदेश के साथ व्यापार बढेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है।

कुंभ – आज आपके विचारों में परिवर्तन आ सकते हैं। महिलाएं वाणी पर संयम रखें। यात्रा को यथासंभव टालें। आर्थिक मोर्च पर सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयेाग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संतान विकार हो सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

मीन-  आपके दिन की की शुरुआत अच्छी खबर के साथ होगी। राजकाज में परेशानी हो सकती है। गुप्त शत्रु से सचेत रहें। संतान से मतभेद रहेंगे। धैर्य रखने की जरूरत है तथा ईश्वर के प्रति आस्था भाव रखने से सब कुछ ठीक हो सकता है I दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुँचाएगी। आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थितरूप से आप आगे बढ़ा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं।

Loading...

Check Also

राशिफल 15अगस्त 2022

मेष – आज आपका दिन ख़ुशी से भरपूर रहने वाला है। किसी मनोरथ कार्य की ...